खबरेंदेवरिया

Train Accident : देवरिया में चाय पीने गए व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, इस वजह से हुआ हादसा

Deoria News : देवरिया जिले के औरा चौरी में आज ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह सुबह घर से चाय पीने के लिए चौराहे की तरफ निकले थे और वापस लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चाय पीने निकले थे
देवरिया सदर कोतवाली के बुढ़िया अनंत गांव के रहने वाले अजीज अंसारी आज सुबह औरा चौरी चौराहे पर चाय पीने के लिए गए थे। उधर से वापस लौटते समय वह रेलवे ढाला क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन वहां से गुजर रही थी और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई।

परिजनों को मिली जानकारी
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता अजीज अंसारी आज सुबह औरा चोरी चौराहे पर गए थे। वहां से वापस लौटते समय रेलवे ढाला पर करते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ।

कम सुनाई देता था
परिजनों ने बताया कि मृतक अजीज अंसारी को कम सुनाई देता था। शायद इसी वजह से उन्हें ट्रेन के गुजरने का पता नहीं चला और यह दुखद हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बच्चों और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दुखद घटना से गमगीन हैं।

Related posts

Afghanistan earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप से 1150 लोगों की मौत, हर तरफ दिखाई दे रहा तबाही का मंजर

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria news : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह कोविड संक्रमित हुए, निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

देवरिया भाजपा 1 सितंबर से चलाएगी वोटर चेतना अभियान : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने बताया पूरा प्लान

Satyendra Kr Vishwakarma

पहल : पहले किसान दिवस में देवरिया के कृषकों ने उठाए यह मुद्दे, जिलाधिकारी ने बनाई ये योजना

Sunil Kumar Rai

यीडा में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़ : 175 एकड़ भूमि में हो रही अपैरल पार्क क्लस्टर की स्थापना

Rajeev Singh

Kushinagar BREAKING : कसया में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसे

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!