खबरेंदेवरिया

DEORIA : आधार नंबर को वोटर कार्ड से लिंक करने के लिए आज चल रहा अभियान, प्रशासन ने मतदाताओं से मांगा सहयोग

Deoria News : देवरिया के उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग / मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र लखनऊ के निर्देशानुसार 1 अगस्त, 2022 निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र करने का अभियान चल रहा है।

आज लिया जाएगा फॉर्म

मतदाताओं के सुविधा के दृष्टिगत द्वितीय विशेष अभियान 21 अगस्त, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक जनपद के समस्त बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थल (बूथ) पर उपस्थित रहकर मतदाता पहचान पत्र को आधार नम्बर से लिंक करने के लिए फार्म – 6बी प्राप्त करेगें।

सहयोग करें मतदाता

समस्त मतदाताओं को उन्होंने अवगत कराया है कि वे इस द्वितीय विशेष अभियान दिवस पर अपने बूथ पर मतदाता पहचान पत्र एवं आधार नम्बर के साथ उपस्थित होकर फार्म-6बी भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की है।

Related posts

धूमधाम से मना विधायक दीपक मिश्रा शाका का जन्मदिन : जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर जुटे कार्यकर्ता

Rajeev Singh

यूपी में 37 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर : देखें पूरी लिस्ट

Pushpanjali Srivastava

डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई : जनपद में आए 284 प्रकरण, दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों को दी ये चेतवानी

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : योगी आदित्यनाथ सरकार में दम दिखा रहे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री ने बजट और हौसला बढ़ाया, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

किसानों के लिए सीएम योगी का बड़ा आदेश : अब तक यूपी में 48 लाख कृषकों को…

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : घंटों गुल रही 100 घरों और 50 दुकानों की बिजली, जानें वजह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!