खबरेंदेवरिया

Rojgar Mela : 22 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां देंगी नौकरी, जानें योग्यता की शर्तें

रोजगार मेला

Deoria News : जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया जीआईटीआई कैंपस में 22 अगस्त को पूर्वाहन 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित करेगा।

इन कंपनियों ने दिखाई रुचि

अभी तक निजी क्षेत्र की कंपनी ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ तथा हिमालयन मैनपावर सर्विस ने प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। ये दोनों कंपनियां विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन कर युवाओं को रोजगार देंगी।

भाग ले सकते हैं    

रिक्त पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है। योग्यता एवं आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी 22 अगस्त को 10:30 बजे अपने पंजीयन कार्ड के साथ इस रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इतनी सैलरी मिलेगी

चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन रुपये 8500-15000 के मध्य है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यालय से सम्पर्क करें।

Related posts

31 दिसम्बर तक कराएं फसल बीमा : गेहूं के लिए देना होगा इतना प्रीमियम, जानें पूरी प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

निर्धारित समयावधि में करें राजस्व वादों का निस्तारण : राज्य मंत्री अनूप प्रधान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में तीन दिन चलेगा रोजगार मेला : 6 दिसंबर को मारुति सुजूकी करेगी युवाओं की भर्ती

Satyendra Kr Vishwakarma

स्वेज इंडिया और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सड़क जागरूकता अभियान : लोगों को किया जागरूक

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : कार्यकर्ताओं के दम पर नगर निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा, संचालन समिति को मिली ये जिम्मेदारी

Rajeev Singh

अभियान : 18 मार्च तक पात्र लाभार्थियों को मिलेगा राशन, अलग से चालान नहीं होगा जनरेट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!