खबरेंदेवरिया

नशामुक्त भारत अभियान : डीएम ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कराई प्रतिज्ञा, लोगों से की यह अपील

जिलाधिकारी

-जिलाधिकारी ने नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कराई प्रतिज्ञा’
-भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से प्रायोजित है यह कार्यक्रम

Deoria News : युवाओं के मध्य नशावृत्ति की बढ़ती हुई लत की रोकथाम के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से प्रायोजित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ’ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतिज्ञा कराई।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी नशीली वस्तु की लत स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। भविष्य में कैसी भी परिस्थितियां आएं, हमें नशावृत्ति से न केवल स्वयं दूर रहना है। आम जनमानस को भी इसकी जद में आने से बचाना होगा।

अति महत्वपूर्ण संसाधन है
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के नशावृत्ति से जुड़े हुए आंकड़ों को देखने पर यह परिलक्षित होता है कि युवाओं में नशावृत्ति के गंभीर समस्या है। युवा हमारे देश का एक अति महत्वपूर्ण संसाधन है। नशा उन्मूलन से संबंधित जन जागरूकता अभियान को और अधिक तन्मयता एवं लगनशीलता से चलाए जाने की आवश्यकता है।

अपने आप से करना है
देश के समक्ष खड़ी नशावृत्ति की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम सभी को आज नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर प्रतिज्ञा लेना है कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को नशा मुक्त बनाने में हम सभी का महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए। क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से करना है।

मिटाने के लिए प्रयास करना है
जिलाधिकारी ने कहा कि युवा शक्ति से असीम संभावनाएं हैं। यह संभावनाएं और अधिक बलवती तभी होंगी। हमें न केवल स्वयं नशे से मुक्त होना है, बजाय इसके कि समाज में फैली हुई इस बुराई को भी जड़ से मिटाने के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने व्यवहार को नियंत्रित करते हुए अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करना है।

अपील की
जिलाधिकारी ने जनपद देवरिया की सम्मानित जनता से, सभी शैक्षिक, प्रशैक्षिक संस्थानों के प्रमुखों, कार्यालाध्यक्षों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, युवा नेताओं सहित समाज के प्रणेताओं से नशावृत्ति की रोकथाम के लिए लोगों में व्यवहार परिवर्तन तक प्रयास किए जाने की अपील की।

रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाये जाएंगे
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को सबसे पहले नशावृत्ति से मुक्त होकर सर्वप्रथम अपने संस्थान को नशामुक्त करने के लिए कहा। इसके साथ ही विद्यालय अथवा कार्यालय परिसर के आसपास नशीले पदार्थों के विक्रय की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाये जाएंगे।

ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीआईओएस विनोद कुमार राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

हक की लड़ाई : मांगों को लेकर 100 दिन से धरना दे रहे पैन ओएसिस के निवासी, बेखौफ बिल्डर कर रहा मनमानी

Satyendra Kr Vishwakarma

बूथ संयोजकों के बूते निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी

Rajeev Singh

बाढ़ से बेहाल बरहज : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने नाव से पहुंचाया राहत सामग्री

Rajeev Singh

आयुष्मान योजना की मदद से जैनब की बच गई जान : डीएम एपी सिंह और सीएमओ की पहल पर बना कार्ड

Sunil Kumar Rai

1.25 करोड़ परिवारों को दिसंबर तक मिलेगा पट्टे की जमीन का मालिकाना हक : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : हर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी टीमें, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!