खबरेंदेवरिया

Deoria News : नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का पैतृक गांव में हुआ जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने की थी पूरी तैयारी 

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के विधान परिषद सदस्य बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव रतनपुर पहुंचने पर गांव के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जोरदार स्वागत किया

ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिये गांव की सीमा से उनके घर तक तिरंगे की पट्टी लगाई थी। स्वागत में ग्रामीणों ने पटाखे फोड़े, जिससे पूरा गांव गूंज उठा। क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे आगंतुकों का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

आंखें नम हो गईं

विधान परिषद सदस्य बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पूरे गांव की परिक्रमा की। दरवाजे पर पिता घरभरन ने नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य का जब स्वागत किया तो उपस्थित लोगों की आंखें खुशी से नम हो गईं।

इन जगहों पर हुआ स्वागत

इससे पहले भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही खरोह चौराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। गौरी बाजार चौराहे पर बृजेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष, बैतालपुर में मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सुभाष चौक पर नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, कतरारी में मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

कार्यकर्ताओं की पार्टी है

जिला पंचायत सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता को सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में मिलता है। इसका उदाहरण है है कि मेरे जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने विधान परिषद सदस्य बना दिया। भाजपा ही ऐसा कर सकती है कि बूथ का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

Related posts

देवरिया में लोक अदालत में सुलझाए गए 89031 वाद : 11 करोड़ से अधिक की हुई वसूली

Rajeev Singh

नियुक्ति : किसान एकता संघ ने शौकत अली को यूपी अध्यक्ष बनाया, संगठन में इन लोगों का बढ़ा कद

Abhishek Kumar Rai

Uttar Pradesh Matribhumi Yojana : पूर्वजों के नाम से कराएं सार्वजनिक कार्य, लागत में हिस्सेदारी देगी योगी सरकार और लगाएगी शिलापट्ट, पढ़ें पूरी स्कीम

Sunil Kumar Rai

सभी स्नान स्थलों पर रहेगी पूरी व्यवस्था : डीएम और एसपी ने तैयारियां देखीं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा : संतों-श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद

Satyendra Kr Vishwakarma

Mulayam Singh Yadav Death : नहीं रहे नेता जी मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!