खबरेंदेवरिया

DEORIA : विकास भवन से स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने लिया हिस्सा

-राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम एवं सांसद रविन्द्र कुशवाहा की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली

-स्काउट बैंड, एनसीसी, स्कूली छात्र-छात्राओं ने दिखाया देशभक्ति का जज़्बा

-विभिन्न विभागों के कार्मिक सहित बड़ी संख्या में नागरिक भी हुए शामिल

Deoria News : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शनिवार को एक विशाल तिरंगा रैली ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam), सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP), विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, एमएलसी रतनपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) की अगुवाई में विकास भवन से स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम तक निकली। तिरंगा रैली ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराने के लिए जनपदवासियों को प्रेरित किया।

पूरा जनपद शामिल हुआ

रैली में बाल विकास विभाग के कार्मिक, एनसीसी व स्काउट के छात्र, जिला विद्यालय निरीक्षक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र, पीआरडी के जवान, ग्राम विकास विभाग के कार्मिक, मनरेगा के कार्मिक, लघु सिंचाई, पशुपालन, समाज कल्याण, सहायक निबंधक सहकारिता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय व विकास भवन में स्थित समस्त कार्यालयों के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

जयकारे से जगी राष्ट्रभक्ति की अलख

स्काउट बैंड, एनसीसी, स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति का जज़्बा दिखाया। वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, भारत माता की जय के नारों से शहर गुंजायमान रहा। मेरा रंग दे बसंती चोला.. ए मेरे वतन के लोगों सहित दर्जनों देशभक्तिपूर्ण गीतों ने राष्ट्रवाद की अलख जगा दी। महात्मा गांधी, नेता जी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव सहित अमर शहीदों के जयकारे ने माहौल को अत्यंत प्रभावपूर्ण बना दिया। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। तिरंगा रैली विकास भवन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट, बस अड्डा होते हुए स्टेडियम पहुंची।

सभी अधिकारियों ने लिया हिस्सा

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने रैली में प्रतिभाग करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया और आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने की अपील की। मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीसी मनरेगा बीएस राय, डीआईओएस विनोद कुमार, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीपीआरओ अविनाश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय, अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया।

Related posts

बार-बार नोटिस देने के बावजूद नहीं बदल रहे हालात : पार्क, पोषण वाटिका और बाउंड्री वॉल सहित इन प्रोजेक्ट्स में पिछड़े देवरिया के सभी ब्लॉक

Sunil Kumar Rai

प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे : कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : सीडीओ की जांच में फिर गायब मिले दर्जन भर कर्मचारी, हुआ ये एक्शन

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने हिरन्दापुर गांव में विकास कार्यों की हकीकत परखी, ग्राम चौपाल में जुटे ग्रामीण

Pushpanjali Srivastava

DEORIA : सीडीओ ने इन गांवों का किया दौरा, अफसरों से चार गुने धनराशि की वसूली की दी चेतावनी, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 4 एडीओ पंचायत और 1 एबीएसए पर कार्रवाई : इस अभियान में ढिलाई पर डीएम ने लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!