खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में अपहरण के आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी, पुलिस ने नोटिस चस्पा किया, जानें पूरा मामला

Deoria News : देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) की अगुवाई में पुलिस (Deoria Police) अपराधियों के खिलाफ लगातार मुहिम चला रही है। उनकी गिरफ्तारी से लेकर संपत्ति कुर्की तक में तेजी आई है। इसी क्रम में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के रहने वाले अपहरण के एक आरोपी की अचल सम्पत्ति कुर्क होगी।

फरार चल रहा है

जानकारी के मुताबिक जनपद के रुद्रपुर के रामलक्षन चौकी क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी राजेश चौहान पुत्र रामदास चौहान के खिलाफ रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 114/2019 में धारा 363 व 366 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही राजेश फरार चल रहा है।

नोटिस चस्पा कराया

उसकी फरारी को ध्यान में रखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ने धारा 82 के तहत नोटिस जारी किया। रामलक्षन चौकी इंचार्ज राधेश्याम चौधरी ने बुधवार को गांव में मुनादी कराने के बाद फरार आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा करा दिया।

चर्चा तेज हुई

उन्होंने कहा कि अगर राजेश चौहान 28 दिन के अन्दर न्यायालय में हाजिर नहीं होता है, तो उसकी अचल सम्पत्ति कुर्क करके जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद से ही गांव और इलाके में लोग एक बार फिर सालों पुराने इस मामले की चर्चा कर रहे हैं।

Related posts

तकनीक का पिछलग्गू न बनें, जनता से बेहतर संवाद के लिए फील्ड में रहें : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

Uttar Pradesh : यूपी कैबिनेट ने नई ट्रांसफर पॉलिसी को दी स्वीकृति, 30 जून तक होंगे तबादले

Satyendra Kr Vishwakarma

अवसर : प्रतिभावान कलाकारों को तलाश रही सरकार, 19 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव 2022 : अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मौका देगी बीजेपी, देवरिया में बनी ये खास रणनीति

Rajeev Singh

सीडीओ का आदेश : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारी ही करें प्रतिभाग, प्रतिनिधि भेजने पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

बजट में मेडिकल सेक्टर को 20 हजार करोड़ से अधिक का तोहफा : स्वास्थ्य सुविधाओं-इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी और रफ्तार

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!