खबरेंदेवरिया

महापुरुषों के त्याग और बलिदान पर देश को गर्व है : डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के प्रतिमा की साफ-सफाई की और माल्यार्पण कर नमन किया।

देश को गर्व है

इस अभियान के क्रम में देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) ने न्यू कालोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भगत सिंह की प्रतिमा का भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई किया और माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महापुरुषों के शौर्य, त्याग और बलिदान पर देश को गर्व है। उनके ही कुर्बानियों की देन है कि आज हर देशवासी आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

सरकार देश के महान विभूतियों का सम्मान कर रही है

उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश के महान विभूतियों का सम्मान कर रही है। लौह पुरुष को समर्पित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण मोदी सरकार ने कराया। बाबा साहेब से जुड़े 5 स्थानों को पंच तीर्थ के तौर पर विकसित भाजपा की मोदी सरकार ने किया। नेताजी की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा लगवाने का भी काम मोदी सरकार ने ही किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, गोविन्द मणि, अखिलेश मिश्र, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, विजय पटेल, मिथिलेश मिश्र, धीरज पाठक, हिमांशु सिंह, संतोष साहिल आदि रहे।

वीर नायकों को सम्मान दिया             

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने रूद्रपुर देहात मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ डहरौली गांव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई की और माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के वीर नायकों को सम्मान देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया है।

सालों की मांग पूरी की

उन्होंने कहा कि साल 1961 से चली आ रही नेशनल वॉर मेमोरियल की मांग मोदी सरकार में पूरी हुई। वर्ष 1994 से लंबित नेशनल पुलिस मेमोरियल योजना की सभी बाधाओं को दूर कर मोदी सरकार ने निर्माण कराने का काम किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान, महेश मणि, संगमधर द्विवेदी, राम सन्तोष शुक्ल, दिनेश पाण्डेय आदि रहे।

नगर मंडल ने यहां चलाया अभियान

वहीं भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, लालबहादुर शास्त्री, राजेन्द्र प्रसाद, महात्मा गांधी, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, स्व. परशुराम मणि त्रिपाठी की प्रतिमा की भी साफ-सफाई की और माल्यार्पण किया।

Related posts

योगी सरकार 2.0 का पहला बजट : जानें क्या बोले देवरिया के निवासी और जनप्रतिनिधि

Laxmi Srivastava

Lunar Eclipse 2022: दुनिया के इन देशों में कल होगा चंद्र ग्रहण, नासा के You Tube Channel पर देख सकेंगे

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 111 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश : इन जिलों में खतरे के निशान से ऊपर हुआ जलस्तर, सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन : बच्चों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाओं वाले कक्ष में शिक्षा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 5 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक : 1900 से ज्यादा बूथों पर चलेगा अभियान

Rajeev Singh

किसान मोर्चा के बेमिसाल एक साल : देवरिया में 1800 कृषकों ने पीएम, सीएम और कृषि मंत्री को लिखा धन्यवाद पोस्ट कार्ड

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!