खबरेंदेवरिया

अमृत महोत्सव : सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन, 3 बच्चों को मिलेगा पुरस्कार

-हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के लिये ड्राइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

-राष्ट्र गान, राष्ट्रीय चिन्ह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरुषों के बारे में बच्चों को दिया गया ज्ञान

Deoria News : निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उप्र लखनऊ के दिये गये निर्देश के क्रम में 13 – 15 अगस्त, 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा बच्चों में उत्सव की भावना पैदा करने के लिये तिरंगा विषय पर बच्चों के लिये एक ड्राइंग प्रतियोगिता 10 अगस्त, 2022 को सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आयोजित की गयी।

राष्ट्रीय चिन्हों का ज्ञान कराया

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने बुधवार की सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक अपने केन्द्र के 03-06 आयु  वर्ग के बच्चों को सुव्यवस्थित तरीके से बैठाकर बच्चों को राष्ट्रीय चिन्हों का ज्ञान कराया। प्रत्येक बच्चे को जनपद स्तर से प्राप्त कराये गये ड्राइंग पेपर पर उनके इच्छानुसार राष्ट्रीय चिन्ह का पेन्टिंग कराया गया।

अत्यन्त ही मनमोहक हुआ

इस अवसर का प्रस्तुततिकरण अत्यन्त ही मनमोहक हुआ। इसमें बच्चों ने जोरशोर से प्रतियोगिता में भाग लिया एवं राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय चिन्ह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरूषों के बारे में ज्ञान लिया। 

03 बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा

इसका पर्यवेक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओं ने किया। इसमें प्रत्येक परियोजना स्तर पर सबसे अच्छा प्रदर्शन वाले 03 बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा एवं जनपद स्तर पर भी 03 बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा।

Related posts

World Population Day 2022 : डीएम ने परिवार नियोजन जागरूकता रैली को किया रवाना, लोगों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

बार-बार नोटिस देने के बावजूद नहीं बदल रहे हालात : पार्क, पोषण वाटिका और बाउंड्री वॉल सहित इन प्रोजेक्ट्स में पिछड़े देवरिया के सभी ब्लॉक

Sunil Kumar Rai

यूपी में 1 अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान : सीएम योगी ने सांसद से लेकर ग्राम प्रधान तक की जिम्मेदारी तय की

Shweta Sharma

DEORIA : अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर की अगुवाई में हुई खास बैठक, बनी ये सहमति

Sunil Kumar Rai

प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी से बढ़ रही लागत : रेलवे की 119 परियोजनाओं में विलंब से 64 फीसदी ज्यादा भुगतान करना होगा, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

देवरिया : चौथे हफ्ते रुद्रपुर का यह स्कूल बना ‘चैंपियन ऑफ द वीक,’ जानें क्यों खास है ये पहल

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!