खबरेंदेवरिया

खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप : देवरिया के इन मिष्ठान भंडार से लिया गया सैंपल, जांच में मिला खराब खोया और छेना

खाद्य विभाग

Deoria News : सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया रमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर जन सामान्य को शुध्द एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देशों के क्रम में अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया की टीम ने कुल 6 नमूने एकत्रित किए।

निरीक्षण में मिली कमियां
विस्तृत विवरण में टीम प्रथम द्वारा शिव शक्ति मिष्ठान भंडार की इंदिरा नगर में स्थित विनिर्माणशाला के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के सुधार के लिए अनुशंसा जारी की गई। वहां पर तैयार हो रहे बूंदी मिठाई एवं कलाकंद का नमूना संग्रहित किया गया। सीसी रोड पर बाबा मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया।

जमीन में दफन की गई
इसी क्रम में द्वितीय टीम ने भलुअनी बाजार के शुभम मिष्ठान भंडार से 5 किलो खोया तथा 3 किलो छेना जिसका कुल मूल्य 2700 था, जो मानव उपभोग के उपयुक्त नहीं था, विनष्ट कराया गया। इन मिठाइयों को गड्ढा खोदकर गड़वा दिया गया और संग्रहित बूंदी प्रीमिक्स का नमूना एकत्रित किया गया। सलेमपुर से बाबा ब्रांड रसगुल्ले के प्रीमिक्स का नमूना एकत्रित किया गया तथा भलुअनी बाजार से ही पनीर का नमूना एकत्रित किया गया।

टीम गठित की गई
लगातार चल रहे अभियान से खाद्य विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही। प्रथम टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी सम्मिलित थे।

दूसरी टीम ये शामिल थे
द्वितीय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर सुभेस कुमार सम्मिलित थे। यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा।

Related posts

तैयारी : 3 जून को होगा जीबीसी-3 का आयोजन, देवरिया में करोड़ों के प्रोजेक्ट शुरू होंगे

Abhishek Kumar Rai

शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान : विपक्ष को याद दिलाई जिम्मेदारी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में खिलाड़ी से मालिश कराते क्रिकेट कोच का Video Viral : डीएम ने जांच कमेटी गठित की

Sunil Kumar Rai

यूपी : 18 मंडलों का दौरा करेगी कैबिनेट मंत्रियों की 18 टीमें, जानें सीएम योगी ने क्यों दिया ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

महामहिम का नहीं पूरे देश का विरोध कर रहा विपक्ष : शलभ मणि त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

इंडस्ट्रियल एस्टेट देवरिया में हटाया गया अतिक्रमण : इन प्लॉट पर चले बुलजोडर, प्रशासन ने दिया कड़ा संदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!