खबरेंदेवरिया

अमृत महोत्सव : देवरिया में डाक टिकटों में दिखा आजादी का सफर, एडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने किया उद्घाटन, लोगों से प्रदर्शनी देखने की अपील की

-आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डाक टिकटों की प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
-डाक टिकटों में दिखा आजादी का सफर

Deoria News : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को नागरी प्रचारिणी सभा भवन में शहीद क्रांतिकारियों के योगदान को व्यक्त करने के लिए ‘विरासत: आजादी की कहानी डाक टिकटों की जुबानी’ प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह ने किया।

एक जगह पर देख सकते हैं
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी एवं अन्य अमर शहीदों की जीवन वृत्त पर अत्यंत मनमोहक प्रदर्शनी लगी है। देश के स्वतंत्रता संग्राम नायकों की बानगी को इस प्रदर्शनी के माध्यम से एक स्थान पर देखा जा सकता है।

अवश्य देखें लोग
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहर लाल नेहरु, सरोजनी नायडू, रवींद्र नाथ टैगोर सहित कई स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के योगदान को प्रदर्शित किया गया है। प्रत्येक जनपदवासी को अपने इतिहास से रूबरू होने के लिए इस प्रदर्शनी को अवश्य देखना चाहिए।

भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था
डाक टिकट संग्रहकर्ता हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ करते हुए करो या मरो का नारा दिया दिया था। भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में गाँधीजी से जुड़े विभिन्न डाक टिकट, सिक्के, पुस्तक, कागजी नोट, तस्वीरें, रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े 400 पोस्टकार्ड आदि आमजनमानस के अवलोकनार्थ लगाये गये हैं।

लोगों को आकर्षित किया
डाक टिकटों के अलावा 150 रुपये मूल्य का गांधी जी पर जारी चांदी का सिक्का, 1000 रुपये का सिक्का तथा खादी पर जारी विश्व का प्रथम डाक टिकट लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इस अवसर पर नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष परमेश्वर जोशी,अखिलेंद्र शाही, अनिल कुमार त्रिपाठी, अतुल बरनवाल, दिवाकर प्रसाद तिवारी सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related posts

India Smart Cities Conclave 2023 : सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार में यूपी को तीसरा स्थान, ताज नगरी बना देश का तीसरा सबसे स्मार्ट शहर

Shweta Sharma

सीएचसी सलेमपुर का जल्द होगा कायाकल्प : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं-जनता की सेवा मेरा परम कर्तव्य

Rajeev Singh

पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नए भारत का उदय हो रहा है : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Siliguri Expressway Latest Update : गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे रूट के इन जिलों में पिलर गाड़ने का काम शुरू

Abhishek Kumar Rai

Jail Adalat : जेल अदालत में 86 फाइलों का किया गया निस्तारण, इन अपराधों में बंद बंदियों को मिला लाभ

Satyendra Kr Vishwakarma

मिलिए सीएम योगी के शहर गोरखपुर के झाड़ू बाबा से : गोरखनाथ मंदिर से मिली सफाई की प्रेरणा, पत्नी ने दिखाई राह

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!