खबरेंदेवरिया

इलेक्शन की तैयारी : 500 से कम मतदाता वाले मतदेय स्थल बदले जाएंगे, चुनाव आयोग बना रहा यह प्लान

इलेक्शन की तैयारी

Deoria News : मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदेय स्थलों के संभाजन, मतदाता सूची एकीकरण व मतदाता सूची के सन्दर्भ में बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलों का संभाजन 1500 मतदाताओं के आधार पर करने का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग स्टेशन निर्धारित करने की प्रक्रिया व शर्तों के बारे में भी निर्देश दिया।

संभावनाओं को देख लिया जाए
उन्होंने कहा कि 500 से कम मतदाता वाले मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन व तार्किक विश्लेषण करते हुए उन्हें अन्य मतदेय स्थलों में विलय करने की संभावनाओं को देख लिया जाए। पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया।

अनुपालन सुनिश्चित किया जाए
उन्होंने निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों के संभाजन व विलय के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गरुड़ ऐप, एनवीएसपी व वोटर हेल्पलाइन पोर्टल को अधिक से अधिक लोकप्रिय बनाने का प्रयास सभी जनपद को करने के लिए भी कहा।

तैयारियों के लिए सबसे उपयुक्त है
एनआईसी देवरिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने निर्देशित करते हुए कहा कि यह समय चुनाव संबंधी तैयारियों के लिए सबसे उपयुक्त है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष चुनाव की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लें।

अभी से काम शुरू कर दें
डीएम ने कहा कि पोलिंग स्टेशनों का निर्धारण और निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण संबंधी कार्यों को चुनाव आयोग के मानकों का पालन करते हुए ससमय पूरा करने के लिए अभी से काम करना शुरू कर दें। उन्होंने आधार नंबर के वोटर कार्ड लिंकिंग के संदर्भ में 07 तारीख को चलाये जाने वाले अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए भी निर्देशित किया।

ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, एसडीएम बरहज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया में भू-माफियाओं पर कसी जाएगी नकेल : डीएम ने दिए ये आदेश, जानें अब तक क्या हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

आउट ऑफ स्कूल बच्चों को वापस लाने को योगी सरकार की खास पहल : एडमिशन के साथ दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

Sunil Kumar Rai

यूपी के 64 कुख्यात गैंगेस्टर्स की लिस्ट जारी : गोरखपुर जोन से राजन तिवारी और रिजवान जहीर का नाम शामिल

Sunil Kumar Rai

रामपुर गौनरिया और चैनपुर में अमृत सरोवर निर्माण में लाखों खर्च : मगर काम अधूरा, सीडीओ ने दिखाई सख्ती

Rajeev Singh

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरीदा 700 तिरंगा, घर-घर जाकर फहराएंगे

Sunil Kumar Rai

देवरिया : युवक की मौत को आत्महत्या बता रही पुलिस, 4 दिन बाद तक दर्ज नहीं हुआ मामला, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!