खबरेंदेवरिया

Deoria News : 7 अगस्त को प्रतिभा सम्मान समारोह में दम दिखाएंगे 500 से अधिक प्रतियोगी, सभी हस्तियां रहेंगी मौजूद

Deoria News : देवरिया में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 में 500 से अधिक प्रतियोगी भाग लेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद इस आयोजन को लेकर आयोजक उत्साहित हैं।

इसकी जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के आयोजक एवं मंदिर समिति के संस्थापक एवं वाइस प्रेसिडेंट ‘ऑपरेशन’ सतमोला ग्रुप अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि 2015 से ऐसे आयोजन होते आए हैं।

300 से अधिक गांवों से हुआ रजिस्ट्रेशन

बीच में कोरोना वायरस के चलते प्रतियोगिता 2 वर्ष से नहीं हो सकी थी। इस वर्ष इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें 300 से अधिक गांवों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

7 अगस्त को होगी प्रतियोगिता

उन्होंने बताया कि आगामी 7 अगस्त, रविवार को सलेमपुर के ठाकुर गौरी के श्री राम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में यह प्रतियोगिता आयोजित है, जिसकी तैयारी हो चुकी है। उनके अनुसार इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आगामी दिनों में होने वाले भव्य सम्मान समारोह में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

ये रहेंगे मौजूद 

सम्मान समारोह में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा, देवरिया के सभी विधानसभाओं के विधायक, मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष, सभी नगर पंचायतों के अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साहित्यकार व बुद्धिजीवी पत्रकार भाग लेंगे।

Related posts

Deoria Rojgar Mela : देवरिया में 21 सितंबर को रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगी नौकरी, जाने से पहले जान लें सभी शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में गिरा अपराध का ग्राफ : डकैती और लूटपाट के क्राइम 80 प्रतिशत तक कम, टीमों ने 75 लाख लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा

Harindra Kumar Rai

देवरिया में फसल बीमा कंपनी का गैर जिम्मेदाराना रवैया : डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : यूपी की 55 विधानसभा सीटों पर आज बंद होगा प्रचार-प्रसार, चुनाव आयोग ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

केंद्रीय मंत्रिमंडल का फैसला : घरेलू एलपीजी में नुकसान की भरपाई के लिए 22000 करोड़ की स्वीकृति, इन कंपनियों को मिलेगा लाभ

Harindra Kumar Rai

देवरिया के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को लेकर डीएम का बड़ा आदेश : सीएमओ और अफसरों संग की बैठक, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!