खबरेंदेवरिया

सीडीओ की समीक्षा बैठक : लापरवाही बरतने पर देवरिया में 2 अफसरों को आरोप पत्र, आधा दर्जन से जवाब तलब, पढ़ें खबर

Deoria News: मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की।

मनरेगा / कन्वर्जेन्स के माध्यम से बनाये जा रहे अमृत सरोवर की समीक्षा मे 15 अगस्त, 2022 तक के लक्ष्य 237 के सापेक्ष कुल 272 तालाबों का चिन्हांकन करते हुए कार्य प्रारम्भ कराया गया है। शासन स्तर से 31 जुलाई तक प्रति विकास खण्ड 04-04 अमृत सरोवर को BISAG पोर्टल पर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये थे।

सीडीओ ने मांगा जवाब
इसमें विकास खण्ड तरकुलवां द्वारा कोई प्रगति नहीं किये जाने पर कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को आरोप पत्र निर्गत किया गया। विकास खण्ड भटनी एवं लार के कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि आज ही कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। पूर्ण नहीं होने पर माह अगस्त का मानदेय अवरूद्ध कर दिया जायेगा।

नोटिस जारी हुआ
योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 तक कराये गये कार्य को पूर्ण करने के लिए 28 जुलाई को निर्देश दिये गये थे कि प्रति विकास खण्ड कम से कम 200 अपूर्ण कार्य को पूर्ण करेंगे। जिसके सोपक्ष विकास खण्ड बरहज, बनकटा, देवरिया सदर, रूद्रपुर, लार, भागलपुर द्वारा सार्वधिक लम्बित कार्यों के सोपक्ष 100 से कम कार्य पूर्ण किये जाने पर सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के साथ कम्प्यूटर आपरेटर को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।

7 अगस्त तक नियोजित करना सुनिश्चित करें
योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके समस्त महिला मेटों को चल रहे कार्य पर नियोजन की समीक्षा में विकास खण्ड बरहज, भागलपुर, भटनी, देसही देवरिया, लार एवं पथरदेवा द्वारा कोई महिला मेट नियोजित नही किये जाने पर सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत करते हुए निर्देश दिए गये कि चयनित महिला मेटों को प्रशिक्षण दिलाते हुए चल रहे कार्य पर 7 अगस्त तक नियोजित करना सुनिश्चित करें।

Related posts

मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा : सीएम योगी

Satyendra Kr Vishwakarma

World Dairy Summit 2022 : साल 1974 के बाद यूपी में आज से वर्ल्ड डेयरी समिट का होगा शुभारंभ, 46 देश लेंगे हिस्सा, मुख्यमंत्री ने परखीं तैयारियां

Abhishek Kumar Rai

तीन दर्जन विद्यालयों में सांसद-विधायक निधि के काम अधूरे : सीडीओ ने दिया नोटिस, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

यीडा में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़ : 175 एकड़ भूमि में हो रही अपैरल पार्क क्लस्टर की स्थापना

Rajeev Singh

DEORIA : देवरिया की सभी तहसील पर 3 सितंबर को होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम बरहज में सुनेंगे समस्याएं

Harindra Kumar Rai

67th National Film Awards 2021: कंगना राणावत, मनोज बाजपेई और असुरन को मिला पुरस्कार, रजनीकांत को मिला खास सम्मान

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!