खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में रेप के आरोपी जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

Deoria News : देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद ने बुधवार को मामला दर्ज होने के 50वें दिन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उन पर क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस संबंध में गौरी बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है।  

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दुबे प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त थे, इस वजह से यह केस प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया।

यह है पूरा मामला

गौरी बाजार क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद, पुत्र रमाकांत निषाद, निवासी बर्दगोनिया ने आवास दिलाने का झांसा देकर 7 जून की देर रात उसे बुलाया। वह युवती को अपने चार पहिया वाहन में लेकर गांव से बाहर निकल गया। वाहन में उसका एक साथी भी था। जिला पंचायत सदस्य पीड़िता को लेकर पास के गांव के स्कूल में गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

केस दर्ज हुआ

8 जून की जल्दी सुबह आरोपी सुनील का साथी युवती को कार से उसके घर के पास सड़क पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने पूरा मामला परिजनों को बताया। उसके बाद परिजन और पीड़िता थाने पहुंचे तथा पंचायत सदस्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई

शिकंजा कसने के बाद पिछले महीने सुनील निषाद ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी। लेकिन देवरिया की फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) ने गौरी बाजार से रेप के आरोपी जिला पंचायत सदस्य की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद से उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।

Related posts

छठ घाटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : 57 ड्यूटी मजिस्ट्रेट सकुशल संपन्न कराएंगे पर्व, डीएम और एसपी ने स्थलों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी

Abhishek Kumar Rai

Afghanistan earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप से 1150 लोगों की मौत, हर तरफ दिखाई दे रहा तबाही का मंजर

Satyendra Kr Vishwakarma

नगर पंचायत चुनाव : भाजपा नेतृत्व तय करेगा प्रत्याशियों के नाम, इस आधार पर होगा चयन

Sunil Kumar Rai

देवरिया : राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में प्रवेश के लिए 25 जुलाई तक करें आवेदन, इन केंद्रों में मिलेगी जगह

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के 5 एफपीओ को मिली पराली एकत्र करने की जिम्मेदारी : किसानों को होगी अतिरिक्त आय, डीएम ने की बैठक

Rajeev Singh
error: Content is protected !!