खबरेंदेवरिया

Deoria News : अगस्त से हर दूसरे और चौथे बुधवार को लगेगा केसीसी कैंप, सभी कृषकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

किसान क्रेडिट कार्ड

-सभी बैंक शाखाओं पर किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लिए ऋण शिविर का आयोजन 29 जुलाई को
-अगस्त से प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ बुधवार को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लिए बैंक लगाएंगे ऋण शिविर कैंप

Deoria News : अग्रणी जिला प्रबन्धक ने अवगत कराया है कि 29 जुलाई, शुक्रवार को जनपद के सभी बैंक शाखाओं पर किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लिए ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ बुधवार को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लिए बैंक ऋण शिविर का आयोजन करेंगे।

प्राथमिकता से बनवाएं केसीसी
जिला कृषि अधिकारी मो मुजम्मिल ने यह जानकारी देते हुए समस्त सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को निर्देश दिया है कि वे जनपद के कृषक, जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है उनका आवेदन अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से पूर्ण कराकर प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

Related posts

दो प्रसूताओं की मौत के बाद हुआ एक्शन : डीएम के आदेश पर रंजनी हॉस्पिटल सील, पंजीकरण भी निलंबित

Sunil Kumar Rai

खास खबर : वेबसाइट पर मिलेगी यूपी के स्कूलों की जानकारी, शिक्षकों और छात्रों को करना होगा ये काम

Abhishek Kumar Rai

अटल आवासीय विद्यालय सहजनवा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू: इस दिन जमा कर सकेंगे आवेदन

Satyendra Kr Vishwakarma

प्लास्टिक कचरा से मुक्त होने वाले ग्राम पंचायत होंगे सम्मानित : सामुदायिक शौचालयों में बंद मिला ताला तो… जानें डीएम ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 9100 मनरेगा श्रमिकों के सामने गहराया रोजगार का संकट : गांवों के नगरीकरण से बढ़ी मुश्किल

Satyendra Kr Vishwakarma

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : जानें विलंब होने पर कितना लगेगा शुल्क

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!