खबरेंदेवरिया

Kargil Vijay Diwas : कारगिल विजय की 23वीं वर्षगांठ पर देश ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, विषम परिस्थितियों में मिली थी जीत

New Delhi : साल 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) के दौरान हुई ऐतिहासिक विजय की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश मंगलवार, 26 जुलाई को इस युद्ध के बहादुर सेना नायकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रति वर्ष इस दिन को ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार, थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरिकुमार और वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल बीआर चौधरी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया और 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारत की जीत सुनिश्चित करने वाले सेना नायकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ असैन्य और सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

एकता और अखंडता की रक्षा हो सकी

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में रखी आगन्तुक पुस्तिका पर लिखे संदेश में राजनाथ सिंह ने युद्ध के दौरान सशस्त्र सेनाओं के नायकों के प्रदर्शित वीरता और उनके बलिदान को याद किया, जिसकी वजह से देश की एकता और अखंडता की रक्षा हो सकी। उन्होंने लिखा, “राष्ट्र सशस्त्र सेनाओं के दिए गए बलिदान के लिए हमेशा आभारी रहेगा। उनकी स्मृतियां अपने हृदय में संजोकर हम पूरी ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर रहेंगे।” एक ट्वीट में रक्षामंत्री ने इन बहादुर जांबाजों की वीरता और अदम्य साहस की भी सराहना की, जोकि भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।

अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

कारगिल युद्ध के इन शहीदों की याद में द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक समेत देश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के वीर जवानों ने भारतीय वायुसेना की मदद से दुर्गम क्षेत्रों, बेहद खराब मौसम जैसी विषम स्थितियों में उस शत्रु पर विजय प्राप्त की, जो ऊंची पहाड़ियों पर कब्जा जमाए बैठा था।

Related posts

UP Budget 2022 : भाजपा देवरिया ने बजट को बताया ऐतिहासिक, चाय पर हुई चर्चा

Abhishek Kumar Rai

नोएडा : आईएमएस में बीबीए के छात्रों के लिए दीक्षारंभ का आयोजन, एक्सपर्ट ने दी ये सीख

Shweta Sharma

प्रगति और समृद्धि के नए मानक पेश कर रहा नया भारत : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

डीएम बोले : बायोफ्लॉक मछली पालन से खुल रही तरक्की की नई राह, लाखों कमा रही देवरिया की ये महिला मत्स्य पालक

Satyendra Kr Vishwakarma

उर्वरक वितरण केंद्र पर लाइन देख नाराज हुए डीएम : आदेश पर खुला नया काउंटर, जानें क्या बोले

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पुलिस से प्रताड़ित पीड़ित ने एसपी संकल्प शर्मा से की कार्रवाई की मांग, लगाए गंभीर आरोप

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!