खबरेंदेवरिया

मां बनी हत्यारिन ! देवरिया में छोटी गंडक नदी में मिला एक मासूम बच्ची का शव, दूसरी की तलाश तेज, पिता ने पत्नी को बताया कातिल

Deoria News : देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव में रहस्म्यी ढंग से लापता दो मासूम बच्चियों में से एक का शव आज छोटी गंडक नदी में लोगों ने देखा। इससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। अब पुलिस दूसरी नाबालिग बच्ची की तलाश में जुटी है।

इस प्रकरण में बच्चियों के पिता ने अपनी पत्नी पर ही बेटियों की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस एंगल से मामले की छानबीन कर रही है और दूसरी बच्ची के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गायब हुई थी बच्चियां
दरअसल जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव में 6 साल और 11 साल की दो सगी बहनें छत पर सो रही थीं। अगले दिन सुबह जब परिजन उठे, तो दोनों बच्चियां गायब थीं। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद से ही परिजन अनहोनी को लेकर आशंकित थे।

मामला दर्ज किया
आज सुबह 6 साल की छोटी मासूम बहन का शव छोटी गंडक नदी में लोगों ने देखा। इसकी जानकारी तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बच्चियों के पिता की शिकायत के आधार तरकुलवा पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी लापता बच्ची की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

छानबीन की जा रही है
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि दो बच्चियां छत पर सोते वक्त रहस्यमय ढंग से लापता हुई थीं। उसमें से एक का शव छोटी गंडक नदी में बरामद हुआ है। दूसरी बच्ची की तलाश की जा रही है। बच्चियों के पिता ने अपनी पत्नी पर मासूमों की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

देवरिया में 153 किसानों से धान क्रय : डीएम ने मिलर और केंद्र प्रभारियों को दी जिम्मेदारी, कृषकों को हुई असुविधा तो…

Sunil Kumar Rai

कारोबार : जीएसटी काउंसिल की बैठक में बदलेगा टैक्स स्लैब, इन उत्पादों पर मिलेगी रियायत

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर : मासूम सहित 5 की मौत, उपनयन संस्कार करने जा रहा था परिवार

Rajeev Singh

यूपी में 3 साल में 30 हजार मामलों में अपराधियों को मिली सजा : अदालतों में लोहा ले रहा अभियोजन निदेशालय

Abhishek Kumar Rai

इस बार भी यूपी में टूटेगा पौधारोपण का रिकॉर्ड : एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाएगी योगी सरकार, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!