खबरेंमनोरंजन

68th National Film Awards : 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, इन फिल्मों ने जीता जूरी का दिल

अजय देवगन ,सूर्या

New Delhi : 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards) की जूरी ने शुक्रवार को साल 2020 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस घोषणा से पहले अध्यक्ष और अन्य जूरी सदस्यों ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें विजेताओं की सूची सौंपी।

धन्यवाद जताया
केंद्रीय मंत्री ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि कोविड महामारी के कारण साल 2020 फिल्मों के लिए ख़ास तौर पर मुश्किल साल रहा था, फिर भी इन नामांकनों में कुछ बहुत अद्भुत फ़िल्में देखने को मिली हैं। मंत्री ने जूरी का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने पूरी लगन के साथ इन प्रविष्टियों को देखा और इनमें से पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ को चुना।

जूरी में ये रहे शामिल
इस जूरी में भारतीय सिने जगत के प्रख्यात फिल्मकार और फिल्मी हस्तियां शामिल थीं। इन पुरस्कारों की घोषणा गैर-फीचर जूरी के अध्यक्ष चित्रार्थ सिंह, सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी के अध्यक्ष अनंत विजय और फीचर फिल्म जूरी (सदस्य- केंद्रीय पैनल) के धर्म गुलाटी ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव श्रीमती नीरजा शेखर की उपस्थिति में की।

-मध्य प्रदेश ने इस दौरान फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य यानी मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार जीता।
-जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ।
-किश्वर देसाई की ‘द लॉन्गेस्ट किस’ ने संबंधित वर्ष के लिए सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार जीता।
-वहीं मलयालम पुस्तक ‘एम टी अनुभवनगलुड पुष्टकम’ और ओडिया पुस्तक ‘काली पाइन कलीरा सिनेमा’ को विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ।
-सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार सुधा कोंगरा की निर्देशित तमिल फिल्म ‘सूरारई पोट्रु’ को मिला है।
-‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने संपूर्ण मनोरंजन यानी होलसम एंटरटेनमेंट प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता।
-2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ‘सूरारई पोट्रु’ के लिए सूर्या और हिंदी फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन ने साझा किया।
-मनोज मुंतशिर ने हिंदी फिल्म ‘साइना’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार जीता है।

Related posts

देवरिया में बोले स्वतंत्र देव सिंह : ‘समाज के अंतिम व्यक्ति को समर्पित है योगी सरकार,’ विकास कार्यों का लिया जायजा

Harindra Kumar Rai

यूपी में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए हो रहा सबसे बड़ा निवेश : 2 साल में दूर होगी हर समस्या, पढ़ें योगी सरकार का पूरा प्लान

Rajeev Singh

आईटीआई प्राचार्य को नोटिस : मुख्य विकास अधिकारी ने लिया एक्शन, यूपीपीसीएल को दी अगले महीने तक की टाइम लाइन

Rajeev Singh

देवरिया पुलिस का गांजा तस्करों पर जबरदस्त एक्शन : लाखों रुपये का 102 किलो गांजा बरामद

Rajeev Singh

यूपी : भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती को खास बनाएगी सपा, अखिलेश यादव ने दिए निर्देश

Abhishek Kumar Rai

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर से शुरू होगा हवाई सफर : रात में भी होगी सकेगी एयरबस ए320 जैसे विशाल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!