खबरेंराष्ट्रीय

Draupadi Murmu Win : पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, जानें क्या कहा

PM Narendra Modi congratulated Draupadi Murmu

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendr Modi) ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को गुरुवार को को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से से ताल्लुक रखने वाली एक आदिवासी समुदाय में जन्मी नेता को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है।

भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी
मुर्मू की जीत की घोषणा के बाद एक के बाद एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विधायक, मंत्री और झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल बहुत उत्कृष्ट रहा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि वह एक उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी।’’

उम्मीद की किरण हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी सेवा और उनकी उत्कृष्ट सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक उम्मीद की किरण के रूप में उभरी है, खासकर गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के लिए।’’

शुभ संकेत है
उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू के पक्ष में मतदान करने वाले सभी सांसदों और विधायकों का धन्यवाद किया। मोदी ने कहा कि उनकी रिकॉर्ड जीत लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। इससे थोड़ी देर पहले राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी ने दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके आवास पर प्रमाण पत्र सौंपा।

Related posts

25 जुलाई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला : जाने से पहले इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

Satyendra Kr Vishwakarma

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को रेप स्टेट बना दिया है : अखिलेश यादव

Abhishek Kumar Rai

सावन के पहले सोमवार को दिखी यूपी सरकार के बेहतर प्रबंधन की झलक : प्रदेश के सभी प्रमुख शिवालयों पर रही खास तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : जिलाधिकारी ने 2 पंचायत सचिवों से 2 लाख की वसूली का दिया आदेश, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : मानकों का उल्लंघन करने वाले हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा, डीएम ने दिए सख्त आदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने खुदिया बुजुर्ग गांव के प्रधान के अधिकार छीने, सचिव को किया निलंबित, जांच में मिले भ्रष्टाचार पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!