खबरेंराष्ट्रीय

Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति, मिले 64 फीसदी वोट

द्रौपदी मुर्मू

New Delhi : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की 15वीं राष्ट्रपति चुन ली गई हैं। निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिंहा और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत सभी ने उन्हें जीत की बधाई दी है।

पीसी मोदी, महासचिव, राज्यसभा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को सभी राज्यों में वोट मिले। विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम में एक रिक्त स्थान मिला।

चुनाव में 4754 मत पड़े
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ संपन्न हुआ। चुनाव में 4754 मत पड़े, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित हुए। कोटा (राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार के लिए) 5,28,491 था। द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए जिनकी वैल्यू 6,76,803 है।

कुल वैध मत 1,333 हैं
उन्होंने बताया कि तीसरे दौर की मतगणना में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब शामिल हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। जिनकी कुल वैल्यू 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले
दूसरे दौर के बाद जहां पहले 10 राज्यों के मत पत्रों की गणना की गई, उसमें कुल वैध मत 1138 हैं। जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले। जिनकी वैल्यू 44,276 है।

Related posts

यूपी में 37 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर : देखें पूरी लिस्ट

Pushpanjali Srivastava

देवरिया में मनाया गया Bhartiya Bhasha Utsav : डीएम बोले-संगम साहित्य देश की साझी सांस्कृतिक विरासत

Rajeev Singh

देवरिया अंडर ट्रॉयल रिव्यू कमेटी की बैठक : इन कैदियों की होगी रिहाई, जानें क्या हुई मंथन

Abhishek Kumar Rai

एक्शन : यूपी रेरा की टीम ने श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी का किया निरीक्षण, मिलीं तमाम कमियां

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का आदेश : प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को फौरन मिले मदद, डीएम करें ये काम

Abhishek Kumar Rai

स्नातक चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा : क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, ऐसे जीत हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!