खबरेंदेवरिया

DEORIA : देवरिया पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, दर्ज हैं कई मामले

Deoria News : देवरिया जिले की रामपुर कारखाना पुलिस (Rampur Karkhana Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया राजेश सोनकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर कारखाना पर पंजीकृत यूपी गैंगेस्टर एक्ट में जनपद देवरिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोहराब पुत्र दिलशेर अली साकिन करमईनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उस पर जनपद देवरिया  में 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित है।


सूचना पर पकड़ा गया

इस मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर रहे थे। मंगलवार, 19 जुलाई को थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पाण्डेय चक चौराहा से आगे बैतालपुर रोड के पास से ईनामिया अभियुक्त सोहराब को गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त के विरुद्ध जघन्य अपराध सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत है। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है।

कई मामले दर्ज हैं

अभियुक्त सोहराब पुत्र दिलशेर अली साकिन करमईनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, यूपी का मूल निवासी है। उस पर गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के मामले थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया में दर्ज हैं।

इस टीम ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तरा करने वाली टीम में उनि महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना, वरिष्ठ उप निरीक्षक मान सिंह, कॉन्स्टेबल अजीत यादव, अजय कुशवाहा, पंकज यादव प्रथम, पंकज यादव द्वितीय, अनिल यादव, मृत्युंजय कुमार, महिला आरक्षी बेबी पाण्डेय और रश्मि सिंह थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया शामिल हैं।

Related posts

सीडीओ ने इंटरलॉकिंग और चकरोड का लिया जायजा : अनुपस्थित कर्मियों से मांगा जवाब, वसूली भी होगी

Sunil Kumar Rai

सरकारी अस्पताल में प्रसव में हो परेशानी तो इन नंबरों पर करें शिकायत : देवरिया प्रशासन तुरंत लेगा एक्शन, डीएम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने 20 सड़कों का किया शिलान्यास, देखें पूरी लिस्ट

Rajeev Singh

Rojgar Mela : आज रोजगार मेले में मिलेगी हजारों को नौकरी, जानें आयोजन का स्थान और जरूरी योग्यता

Sunil Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव तक चलेगा भाजपा का संपर्क अभियान : रविशंकर मिश्रा

Sunil Kumar Rai

डीएम की सख्ती का असर : 2 घंटे में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, एसपी संग इस विद्यालय का किया निरीक्षण

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!