उत्तर प्रदेशखबरें

प्रोन्नति : कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए 5 नामों की सिफारिश फिर दोहराई

इलाहाबाद उच्च न्यायालय

Uttar Pradesh : प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 5 अधिवक्ताओं को इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की अपनी अनुशंसा को फिर दोहराया है।

कॉलेजियम में न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति एएम खानविलकर भी शामिल हैं। कॉलेजियम ने 2 और अधिवक्ताओं सौरभ श्रीवास्तव और ओमप्रकाश शुक्ला के नाम का प्रस्ताव भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर प्रस्तावित किया है।

5 नाम ये हैं

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के लिए जिन अधिवक्ताओं के नाम की सिफारिश कॉलेजियम ने फिर की है, उनमें शिशिर जैन, मनु खरे, ऋषद मुर्तजा, ध्रुव माथुर और विमलेन्दु त्रिपाठी शामिल हैं।

इनकी सिफारिश की
एक अन्य फैसले में कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी राधाकृष्ण अग्रवाल और अधिवक्ता राकेश मोहन पांडे के नाम को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने के लिये मंजूरी दी है।

मंजूरी दे दी है
कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय में न्यायिक अधिकारी राजेश सेखरी को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

14 जुलाई को लिया फैसला
तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने 14 जुलाई को हुई बैठक में यह फैसला लिया और प्रस्ताव सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

Related posts

मनरेगा वर्क में मिलीं गंभीर अनियमितताएं : डीएम हुए सख्त, एक दिन में मांगी रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

Deoria News : 101 गांवों के 42 मेधावियों का 8 अक्टूबर को होगा सम्मान, जनपद के सभी जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

Satyendra Kr Vishwakarma

Hotel Levana Fire Incident : सीएम योगी ने डेढ़ दर्जन अफसरों को किया सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई भी होगी, रिटायर्ड अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा

Sunil Kumar Rai

देवरिया नगर पालिका के 33 वार्डों का हुआ परिसीमन : बदल गया बहुत कुछ, जानें सभी वार्ड और उनमें शामिल क्षेत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

बैंकर्स की बैठक : बैंकों में लंबित विभिन्न योजनाओं की सैकड़ों फाइलें, सीडीओ ने जताई नाराजगी और दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने किया निर्माणाधीन सीड स्टोर का निरीक्षण : खराब गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, जेई पर एक्शन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!