खबरेंदेवरिया

Sawan 2022 : डीएम और एसपी ने किया जलाभिषेक, इंतजामों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं के लिए किए गए विशेष प्रबंध

-सावन मास प्रारंभ, शिवालयों पर प्रशासन ने की चाकचौबंद व्यवस्था
-जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, मझौलीराज के बाबा -दीर्घेश्वरनाथ तथा सोहगरा के बाबा हंसनाथ का किया जलाभिषेक
-सावन में श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा: डीएम
-डीएम ने की जनपदवासियों के स्वस्थ एवं संपन्न रहने की कामना

Deoria News : सावन मास के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भाड़ी-भीड़ शिवालयों में उमड़ी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने मझौलीराज स्थित बाबा दीर्घेश्वरनाथ तथा सोहगरा स्थित बाबा हँसनाथ का जलाभिषेक कर जनपदवासियों के स्वस्थ एवं संपन्न रहने की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

विशेष इंतजाम किए गए हैं
जिलाधिकारी ने कहा कि सावन मास के दृष्टिगत बड़ी संख्या में श्रदालु शिवालयों में जलाभिषेक करने आते हैं। मंदिरों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सावन माह में शिवालयों में भारी भीड़ होती है।

कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन
उन्होंने कहा कि जाम की दिक्कत न हो इसके लिए यातायात प्रभारी और पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग स्थल भी बनाये गए हैं। उन्होंने जनपदवासियों से कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध भी किया।

असामाजिक तत्वों से निपटने के दिए आदेश
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शिवालयों के निकट असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुँवर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुँजन द्विवेदी, तहसीलदार चंद्रशेखर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया मेडिकल कॉलेज से जुड़े इस प्रस्ताव को मिली मंजूरी : पढ़ें यूपी कैबिनेट के 3 अहम फैसले

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : अगस्त से हर दूसरे और चौथे बुधवार को लगेगा केसीसी कैंप, सभी कृषकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

Abhishek Kumar Rai

पूर्व एमपी हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि : कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद दिनेश लाल यादव और देवरिया के जनप्रतिनिधियों संग डीएम-एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

रामजानकी मार्ग के शिलान्यास पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने जताई खुशी : केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ली अभ्युदय कोचिंग की क्लास, बताए सफलता के गुर

Shweta Sharma
error: Content is protected !!