खबरेंदेवरिया

रिश्तों का कत्ल : देवरिया में छोटी बहन ने बड़ी बहन की चाकू से गोदकर हत्या की, जानें वजह

Deoria News : देवरिया जनपद के लार थाना (Lar Thana) क्षेत्र में छोटी बहन ने रिश्तों का कत्ल करते हुए बड़ी बहन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इससे घर में कोहराम मचा है। गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही मोहल्ले समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बहन को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।

पिता और छोटी बहन के साथ रहती थी
जानकारी के मुताबिक लार थाना क्षेत्र के कस्बे में फतेह नगर वार्ड में रहने वाली नीलोफर शाहीन (45 वर्ष) पुत्री इम्तियाज अहमद अपने पिता, दो जुड़वा बच्चों और छोटी बहन के साथ रहती थी। करीब 12 साल पहले निलोफर का निकाह तिनसुकिया असम में हुआ था। शादी से 10 साल के जुड़वा बच्चे हैं। बाद में किसी बात पर अनबन होने पर करीब 8 साल पहले निलोफर का पति उसे मायके छोड़ कर कहीं चला गया। तब से वह कभी लौटा नहीं। इससे नीलोफर अपने पिता के घर लार में ही रहने लगी। वहां उसके साथ छोटी बहन गजाला तबस्सुम भी रहती थी। वह मंदबुद्धि है, इस वजह से उसकी शादी नहीं हुई।

कहासुनी हुई थी
छोटी बहन का कहना है कि बड़ी बहन हर बात पर उसे रोकती -टोकती थी। यह उसे नागवार गुजरता था। बुधवार की शाम भी दोनों बहनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। खाना खाने के बाद दोनों बहनें एक ही कमरे में सोने चली गई। लेकिन छोटी बहन तबस्सुम गुस्से में थी और गुरुवार की भोर में करीब 3:00 बजे उसने सो रही बड़ी बहन नीलोफर पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। जैसे ही इसकी भनक परिजनों को लगी, घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और देखा तो नीलोफर खून में लथपथ पड़ी थी।

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंदबुद्धि छोटी बहन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। नीलोफर की मौत के जुड़वा बेटे अब्दुल रहीम और रहमान का बुरा हाल है। दोनों बच्चे पहले ही बिना पिता के बचपन काट रहे थे। अब मां का साया भी सिर से उठ गया।

Related posts

सत्र 2024-25 से गोरखपुर आर्मी स्कूल में शुरू होगी पढ़ाई : दिसंबर में होगी प्रवेश परीक्षा, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

विदेशी आक्रांताओं को अपना आका मानने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

सड़क पर खेल रहे बच्चों का हुआ नामांकन : बीएसए देवरिया की अगुवाई में चला अभियान

Sunil Kumar Rai

दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन : जरूरतमंदों को मिला त्योहारों पर गिफ्ट, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएमजीकेएवाई योजना को बढ़ाने की दी मंजूरी

Rajeev Singh

नौकरी : 25 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, स्नातक पास युवाओं की बंपर भर्ती करेंगी ये कंपनियां

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 5 एफपीओ को मिली पराली एकत्र करने की जिम्मेदारी : किसानों को होगी अतिरिक्त आय, डीएम ने की बैठक

Rajeev Singh
error: Content is protected !!