खबरेंदेवरिया

DEORIA : हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी तेज, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विभागों से मांगा प्लान

-हर घर फहरेगा तिरंगा: डीएम

-जनभागीदारी पर जोर, सिविल सोसायटी को कार्यक्रम से जोड़ने पर हुआ मंथन

-आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 के मध्य प्रत्येक जनपदवासी को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जनपद में 670 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 105000 झंडे का उत्पादन किया जाएगा। 5 एनजीओ के माध्यम से 25000 झंडे का उत्पादन तथा निजी सिलाई केंद्रों से तीन लाख झंडे के उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 11 से 17 अगस्त तक सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थानों पर खादी के झंडे फहराये जाएंगे। इन तिथियों को प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया

उन्होंने कहा कि सिविल सोसायटी, व्यापार मंडल, एनजीओ को इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। समस्त पीए सिस्टम के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को योजना की इंप्लीमेंटेशन और मॉनिटरिंग के संबंध में कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करना है।

लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी

मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों, अमर शहीदों को सम्मानित किया जाएगा। समस्त सार्वजनिक भवनों पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।

ये अफसर रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डीएफओ जगदीश आर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, अपर परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम बीएस राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पंजीकृत किसानों को 3 दिन में भुगतान करेगी योगी सरकार : 24 जनवरी तक होगी खरीद, कृषकों को करना होगा ये काम

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Siliguri Expressway : देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के 111 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी, देखें तहसीलवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

DEORIA : देवरिया के 60 ग्राम पंचायतों में समूहों का गठन करेगी सीआरपी टीम, बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने किया रवाना

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नेहरू युवा केंद्र ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया जन्मदिन, जानें किसने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

UP Cabinet Decision : 15 हजार करोड़ से बनेंगे 4 डाटा सेंटर पार्क, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!