खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 17 दारोगा के तबादले किए, जानें किसे कहां मिली नई तैनाती

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा आईपीएस (Sankalp Sharma IPS) ने जनपद में बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। उन्होंने 17 सब-इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें से 16 सब-इंस्पेक्टर को पुलिस लाइन से थाने पर तैनाती मिली है। जबकि एक सब इंस्पेक्टर को थाने से पुलिस लाइन बुला लिया गया है।

ये फेरबदल हुए हैं –

-सब-इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गौरा थाना बरहज भेजा गया है।

-सब-इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मेहरौना थाना लार की जिम्मेदारी मिली।

-सदानंद यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बरहज नगर थाना बरहज भेजा गया है।

-राम सहाय यादव को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना तरकुलवा बनाकर भेजा गया।

-सब-इंस्पेक्टर परमात्मा प्रसाद को लाइन से प्रभारी सम्मन सेल/न्यायिक सेल में भेजा गया।

-सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र सिंह यादव को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली में नई जिम्मेदारी मिली।

-सब-इंस्पेक्टर राम लक्ष्मण सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भिंगारी बाजार थाना खामपार भेजे गए।

-सब-इंस्पेक्टर कोमल सिंह यादव पुलिस लाइन से अभियोजन कार्यालय भेजे गए।

-सब-इंस्पेक्टर संतोष यादव पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जेल रोड थाना कोतवाली भेजे गए।

-सब-इंस्पेक्टर राम अभिलाख पांडेय को लाइन से हटाकर मॉनिटरिंग सेल में भेजा गए।

-सब-इंस्पेक्टर नन्दा प्रसाद पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी लार बने।

-सब-इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुशवाहा पुलिस लाईन से एसएसआई थाना भाटपार रानी नियुक्त हुए।

-निरंजन लाल पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पकड़ी बाजार थाना मदनपुर भेजे गए।

-सब-इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को पुलिस लाइन से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन अपराध प्रकोष्ठ में तैनाती मिली।

-सब-इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह को लाइन से बरियारपुर थाना भेजा गया।

-सब-इंस्पेक्टर राम प्यारे सिंह यादव को पुलिस लाइन से महुआडीह थाने पर तैनाती मिली।

सामान्य प्रक्रिया है

एसपी संकल्प शर्मा ने चौकी प्रभारी पकड़ी बाजार, थाना मदनपुर पर तैनात सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार पांडेय को पुलिस लाइन भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये फेरबदल सामान्य प्रक्रिया है। सभी सब-इंस्पेक्टर को अपने नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं एसपी के इस एक्शन से विभाग में खलबली मची है।

Related posts

गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी किसानों को लॉलीपॉप थमाने जैसा : रामाशीष राय

Rajeev Singh

जिम्मेदारी : जनता की थाली में 289 लोगों ने खाया खाना, इन्होंने दिया सहयोग

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में सीएम योगी : स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही को दी श्रद्धांजलि, एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेले का किया शुभारंभ, जनपद में खुलेगा साइंस कॉलेज और…

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन, जानें डीएम और सांसद ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया, कुशीनगर समेत इन जिलों में 12 नवंबर से शुरू होगी कृषि यंत्रों की बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4500 सेंटर पर तुरंत धान खरीद शुरू करने के दिए आदेश, अफसरों से मांगी ये रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!