खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : गौरी बाजार थाने में तैनात सिपाही ने धोखाधड़ी कर ली नौकरी, कोतवाली में मामला दर्ज

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) के आदेश पर गौरी बाजार थाने (Gauri Bazar Thana) में तैनात एक सिपाही पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिपाही पर हेराफेरी कर नौकरी हासिल करने का आरोप लगा था, जिसकी जांच एसपी ने कराई और यह सत्य पाया गया।

जानकारी के मुताबिक गौरी बाजार थाने में तैनात सिपाही अरविंद सिंह कुशवाहा ने जन्मतिथि में हेराफेरी कर नौकरी हासिल की थी एसपी संकल्प शर्मा को इस फर्जीवाड़े की गोपनीय रूप से शिकायत मिली थी। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच कराई। टीम ने पाया कि सिपाही अरविंद सिंह कुशवाहा ने जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा कर पुलिस बल ज्वाइन किया था।

ये फर्जीवाड़ा किया

गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अदिलाबाद गांव निवासी अरविन्द सिंह कुशवाहा पुत्र रामजीत कुशवाहा ने वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर नियुक्ति ली। अरविन्द सिंह कुशवाहा ने इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, गाजीपुर से 2011 में हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें उसकी जन्मतिथि 2 जून 1997 थी। अगले साल 2012 में फिर उसने देवर्षि देवल माता रहसी देवी भृगुनाथ उ.मा. पंडित मरदह गाजीपुर से हाईस्कूल पास किया। इसमें जन्मतिथि 22 जून 1997 लिखा हुआ है। दूसरे सर्टिफिकेट के आधार पर उसने अलगू यादव इण्टर कालेज बरेन्दा गाजीपुर में 11वीं में दाखिला लिया।

अलग होने का पता चला

यूपी पुलिस ज्वाइनिंग के समय उसने वर्ष 2012 के हाईस्कूल सटिफिकेट के बारे में जानकारी दी। इस फर्जीवाड़े की शिकायत किसी ने विभाग में की। जांच में कांस्टेबल के लगातार 2 वर्षों में हाईस्कूल की परीक्षा पास करने और जन्मतिथि अलग-अलग होने का पता चला।

कार्रवाई की जा रही है

एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी प्रभारी संदीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल अरविन्द सिंह कुशवाहा के विरुद्ध कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

देवरिया से दुःखद खबर : एक घंटे में हुई पिता और पुत्र की मौत, घर में मचा मातम, पूरा गांव गम में डूबा

Satyendra Kr Vishwakarma

स्वेज इंडिया और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सड़क जागरूकता अभियान : लोगों को किया जागरूक

Abhishek Kumar Rai

Uttar Pradesh : यूपी कैबिनेट ने नई ट्रांसफर पॉलिसी को दी स्वीकृति, 30 जून तक होंगे तबादले

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : देवरिया में स्वास्थ्य मेले में अनुपस्थित मिले दो डॉक्टर का कटा वेतन, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai

Tourism : उत्तराखंड घुमने जाएं तो यूपी सरकार के इस आवास में ठहरें, मिलेगी खास सुविधा

Abhishek Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee Birth Anniversary : स्वतंत्र देव सिंह ने देव भूमि को किया नमन, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!