उत्तर प्रदेशखबरें

बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त करना सम्भव नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मंगलवार को शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु-पूजन का पर्व है। सनातन संस्कृति में ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु-शिष्य की सुदीर्घ परम्परा है। बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त करना सम्भव नहीं है। गुरु के आशीर्वाद से सभी सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। शास्त्रों के अनुसार इस पूर्णिमा की तिथि पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए व्यास पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहा जाता है।

उनका आशीर्वाद लेना चाहिए

सीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है। गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश के समान बताया गया है। गुरु शिष्य को रचता है, इसलिए वह ब्रह्मा है। गुरु, शिष्य की रक्षा करता है, इसलिए वह विष्णु है। गुरु शिष्य के सभी दोषों का संहार करता है, इसलिए वह साक्षात महेश्वर है। हमें गुरु-पूजन पूरी आस्था और श्रद्धाभाव से करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

कृतज्ञता अर्पित करने की प्रेरणा देता है

उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु के महत्व से भावी पीढ़ी को परिचित कराने के लिए यह पर्व आदर्श है। गुरु-पूजन का यह पर्व हमें सद््मार्ग पर ले जाने वाले उन महापुरुषों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता अर्पित करने की प्रेरणा देता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, त्याग और तपस्या से समाज, राष्ट्र और विश्व को नई राह दिखाई।

कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें

मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाये जाने की अपील की है।

Related posts

खुशखबरी : गाजियाबाद से गोरखपुर पहुंचना हुआ और आसान, केंद्र ने कानपुर ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर को दी मंजूरी, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

किसान दिवस की बैठक में उठे ये मसले : अधिकारियों ने दिया जल्द हल करने का आश्वासन

Satyendra Kr Vishwakarma

25 हजार ग्राम प्रधानों को ट्रेनिंग दिलाएगी योगी सरकार : गांवों में बड़े बदलाव की होगी शुरुआत

Abhishek Kumar Rai

सलेमपुर नगर पंचायत चुनाव : भाजपा की तैयारी तेज, हर वार्ड में ऐसे जीत दर्ज करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : जिलाधिकारी ने बरारी धान क्रय केंद्र प्रभारी को किया निलंबित, सुरेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी, VIDEO

Sunil Kumar Rai

देवरिया में आरंभ हुआ एनसीसी का मेगा कैंप : 600 से अधिक कैडेट्स ले रहे प्रशिक्षण, इन विद्यालयों ने लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!