खबरेंदेवरिया

World Population Day 2022 : डीएम ने परिवार नियोजन जागरूकता रैली को किया रवाना, लोगों से की ये अपील

Deoria DM Jitendra Pratap Singh

Deoria News : विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2022) के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने कलेक्ट्रेट परिसर में परिवार नियोजन से जुड़ी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत के मानव संसाधन और प्राकृतिक संसाधन के मध्य तालमेल स्थापित होना आवश्यक है। इसके लिए भारत सरकार परिवार नियोजन के संबंध में कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। सरकार छोटा परिवार सुखी परिवार की धारणा को प्रोत्साहन दे रही है।

पुरुषों को भी इसके लिए आगे आना होगा
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी अधिक है। पुरुषों को भी इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने परिवार नियोजन के संबन्ध में चलाए जा रहे नसबंदी कार्यक्रमों में भागीदारी करने का अनुरोध किया।

गलतियों को बिल्कुल न दोहराएं
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसंख्या को लेकर परंपरागत नजरिए में बदलाव लाने की भी आवश्यकता है। जनसंख्या सिर्फ बोझ नहीं है, बल्कि एक संसाधन भी है। भारत के पास डेमोग्राफिक डिविडेंड उपलब्ध है, जो अन्य देशों की तुलना में एडवांटेज देता है। जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में हम उन गलतियों को बिल्कुल न दोहराएं, जिन्हें हाल के दिनों में कई देशों में देखा गया है।

ये रहे मौजूद
जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर सीएमओ कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी, जिला बचत अधिकारी अमित कुमार सहित विभिन्न अधिकारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक मौजूद थे।

Related posts

Deoria News : देवरिया के हर ब्लॉक में होगा किसान उत्पादक संगठन का गठन, डीएम ने बैठक कर जाना हाल, कृषकों को मिलेंगे यह लाभ

Sunil Kumar Rai

बेटियों के हाथों में प्रदेश के परिवहन की स्टेयरिंग : महिला कंडक्टर्स और ड्राइवर्स संभाल रहीं यूपी रोडवेज की कमान

Swapnil Yadav

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : देवरिया में विशेष आयोजन होंगे, डीएम ने निवासियों से की आने की अपील, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Navratri 2021 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के निवासियों से बड़ी अपील की, पुलिस-प्रशासन को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

अब यूपी का युवा बाहर नहीं जाएगा, अपने गांव-घर में ही रोजगार पाएगा : सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

प्राइवेट स्कूलों में रिजर्व 25 प्रतिशत सीटों पर अगले हफ्ते से आवेदन शुरू : जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी तिथियां

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!