खबरेंपूर्वांचल

अच्छी खबर : कुशीनगर में दो फ्लाईओवर का शिलान्यास 9 जुलाई को होगा, 18 महीने में होंगे तैयार, सांसद ने दिया धन्यवाद

Kushinagar News : केंद्र सरकार से कुशीनगर में दो फ्लाईओवर की स्वीकृति मिलने के बाद इसके शिलान्यास की तैयारी शुरू हो गई है। सांसद विजय कुमार दुबे शनिवार, 9 जुलाई को सुबह 11:00 बजे दोनों परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित होगा। 

18 महीने में बन कर होगा तैयार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि इन दोनों फ्लाईओवर के लिए 42.67 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं और दोनों फ्लाईओवर 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। शनिवार को शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद विजय दुबे के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएलसी डॉक्टर रतनपाल सिंह और कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री का आभार

केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कुशीनगर मोड़ एवं गोपालगढ़ तिराहे पर फ्लाई ओवर के ऐतिहासिक विकास की सौगात देने के लिए भारत सरकार राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी का कुशीनगर के समस्त क्षेत्रवासियों के तरफ़ से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। दोनों प्रोजेक्ट का शिलान्यास व भूमिपूजन 9 जुलाई को होगा।

पर्यटकों को सुविधा होगी

नितिन गडकरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में 2.5 किमी लंबाई के दो फ्लाईओवर के निर्माण को 42.67 करोड़ रुपये के बजट के साथ स्वीकृति दी गई है। ये दोनों फ्लाईओवर 18 महीनों में बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से देशी-विदेशी पर्यटकों का आगमन सुलभ हो जाएगा तथा स्थानीय लोगों की ट्रैफिक जाम की समस्या हल हो जाएगी।

पिछले महीने शुरू होना था

बताते चलें कि नेशनल हाईवे-28 स्थित कुशीनगर और गोपालगढ़ तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण जून से शुरू होना था। लेकिन अनेकानेक वजहों से इसमें देरी हुई। गोपालगढ़ तिराहे पर 1.388 किमी लंबा फ्लाइओवर बनेगा, जिसकी लागत 20.50 करोड़ है। कुशीनगर में 1.10 किमी लंबा फ्लाईओवर बनेगा, जिसकी लागत 22.17 करोड़ रुपये आएगी।।

खतरनाक था

नेशनल हाईवे-28 स्थित गोपालगढ़ व कुशीनगर तिराहे पर सड़क पार करते समय कई निवासी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने फ्लाईओवर निर्माण की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को पत्र भी भेजा था। सांसद विजय कुमार दुबे फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा सदन में उठा चुके हैं।

ये है योजना

यातायात को सुगम बनाने के लिए तीन-तीन अंडरपास बनेंगे। तीनों का निर्माण एक ही जगह पर होगा। इसमें पहला और तीसरा 15-15 मीटर चौड़ाई, जबकि बीच का 30 मीटर की चौड़ाई का होगा। इसके अलावा फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस लेन पूर्व की तरह रहेगा। केंद्रीय मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

Related posts

दु:खद : देवरिया में दोस्त को बचाने छोटी गंडक नदी में कूदा किशोर लापता, 2 को बचाया गया

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार में मनाई गई पटेल की जयंती, शिक्षकों और छात्रों ने ली एकता की शपथ

Shweta Sharma

DEORIA : इंडियन रेड क्रास सोसाइटी देवरिया ने बुजुर्गों के निवाले को बारिश से बचाया, वरिष्ठजनों ने दिया आशीर्वाद, जानें पूरा वाकया

Sunil Kumar Rai

उप जिलाधिकारी ने बिना एसएमएस कंबाइन जब्त किया : पराली जलाते पकड़े गए किसान, ग्रामीणों की मदद से बुझाई गई आग

Sunil Kumar Rai

‘शिक्षा चौपाल’ से विद्यालयों को निपुण बनाने की तैयारी में योगी सरकार : हर महीने 3 गांवों में होगा ये खास आयोजन

Sunil Kumar Rai

DEORIA : हर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी टीमें, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!