उत्तर प्रदेशखबरें

BREAKING : योगी सरकार ने पुलिस के हजारों पद समाप्त किए, बताई ये वजह

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के आदेश पर पीएसी एवं नागरिक पुलिस में प्रोन्नति के समान अवसर प्रदान करने के लिए आरक्षी के 3,040 व मुख्य आरक्षी के 1,489 पदों को समाप्त करते हुए इनके स्थान पर सशस्त्र पुलिस में निरीक्षक ग्रेड पे 4600 रुपए के 45 पद एवं उप निरीक्षक ग्रेड पे 4200 रुपए के 2,999 पद कुल 3,044 पदों को सृजित करने का निर्णय लिया गया है।

आरक्षी कैटेगरी में नागरिक पुलिस के 1545 पद, सशस्त्र पुलिस के 676 पद व पीएसी के 819 पद तथा उप निरीक्षक श्रेणी में नागरिक पुलिस के 1320 पद, सशस्त्र पुलिस के 169 पद शामिल हैं। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस निर्णय से पीएसी, सशस्त्र पुलिस में कई वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत पीएसी, सशस्त्र पुलिस के कार्मिकों को प्रोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनके मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि नागरिक पुलिस के पदावनत एवं पीएसी में स्थानान्तरित किए गए कार्मिकों के प्रकरण में राज्य सरकार ने निर्णय लिया था। इसके अनुसार गृह (पुलिस) अनुभाग-1 के दिनांक 6 नवम्बर, 2020 के शासनादेश द्वारा 896 नागरिक पुलिस के पदावनत कार्मिकों को पीएसी में स्थानान्तरित किए जाने के मामले को वापस लेते हुए निर्देश दिए गए थे। आदेश में कहा गया था कि पीएसी एवं नागरिक पुलिस में प्रोन्नति के अवसर समानान्तर करने के लिए अलग से कार्यवाही करायी जाए।

इसी क्रम में मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस के पदोन्नति के अवसर में वृद्धि करने एवं मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के समान पदोन्नति की समानता एवं नागरिक पुलिस की भांति प्रोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सशस्त्र पुलिस, पीएसी में वर्षों से एक ही पद पर कार्य कर रहे मुख्य आरक्षियों को प्रोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया।

Related posts

Deoria News : दो दिवंगत पंचायत सदस्यों के आश्रितों को मिलेगी आर्थिक मदद, डीएम ने की भुगतान की संस्तुति

Sunil Kumar Rai

5.23 करोड़ से सोहनाग धाम बन रहा पर्यटन का केंद्र : डीएम ने की जांच, वैदिक मंत्रोच्चार से की पूजा-अर्चना

Swapnil Yadav

Kargil Vijay Diwas 2022 : सीएम योगी ने कारगिल में शहीद सपूतों के परिजनों को किया सम्मानित, कहा – बहादुर जवानों के शौर्य, पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा

Abhishek Kumar Rai

एक्शन : यूपी बोर्ड परीक्षा के जालसाजों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, पुलिस ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

मासूमों की मासूमियत पर मोहित हुए सीएम योगी : गुरू पूर्णिमा पर इस परंपरा को आगे बढ़ाने की दी सीख

Rajeev Singh

स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें युवा : डीएम अखंड प्रताप सिंह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!