खबरेंदेवरिया

देवरिया : ग्राम पंचायतों में लगेगा आयुष्मान कार्ड बनाने का कैंप, सीडीओ ने बनाई योजना

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने अन्त्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के संबंध में समीक्षा की। जनपद में समस्त अन्त्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, जिसके लिए आज से समस्त ग्राम पंचायतों में कोटे की दुकान के पास ही आयुष्मान का कैम्प लगाया जाना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि एक दिन में 600 ग्राम पंचायतों में कैम्प का आयोजन किया जाए तथा उसके अगले दिन शेष बचे ग्राम पंचायतों में कैम्प का आयोजन किया जाए। तीसरे दिन पुनः प्रथम दिवस में आयोजित ग्राम पंचायतों में ही कैम्प का आयोजन किया जाए, ताकि जो अन्त्योदय कार्डधारक बच गये हैं, उनका अयुष्मान कार्ड बना दिया जाए।

अवगत करा दिया जाए

इसी तरह चौथे दिन उसी ग्राम पंचायत में कैम्प का आयोजन किया जाए, जो दूसरे दिन ग्राम पंचायतों में किया गया है। इन कैम्पों में बीएलई, आशा, एएनएम की डयूटी आज ही रात्रि में लगा दिया जाए तथा कंट्रोल रूम से इन्हें दूरभाष पर भी अवगत करा दिया जाए। प्रत्येक सेंटर के लिए 100 आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए।

समाधान कर सकें

जहां 100 से कम अन्त्योदय कार्डधारक हैं, उनका शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बना दिया जाए। यह प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार चलाया जाए, ताकि सभी अन्त्योदय राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बन जाए। कंट्रोल रूम में संबंधित विभाग के एक कर्मचारी अवश्य बैठेंगे, ताकि कहीं कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान कर सकें।

ये रहे मौजूद   

समीक्षा बैठक में फणीश्वर त्रिपाठी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवरिया, डॉ एसके चौधरी डीटीओ/ आयुष्मान प्रभारी, अमरदीप श्रीवास्तव डीजीएम,  आदित्य कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर आईसीसीसी,  जाहिदउल्लाह, डिस्टिक मैनेजर सीएमसी, सुन्नी कुमार, डिस्ट्रिक को-ऑर्डिनेटर उपस्थित थे।

Related posts

लोक नृत्यों और गीतों से हो रहा G-20 के अतिथियों का स्वागत : अलग रंग में नजर आ रही काशी नगरी

Rajeev Singh

Nagar Nikay Chunav Deoria 2022 : इन गांवों के वोटर्स पर भाजपा लगाएगी जोर, बनी ये रणनीति

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : डीएम ने बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्र की तैयारियों पर जताया अंसतोष, मिलीं ये खामियां

Harindra Kumar Rai

जिम्मेदारी : आरडब्ल्यूए और एचसीएल फाउंडेशन ने लोगों को किया जागरूक, ई-वेस्ट से होने वाले नुकसान से बचने के बताए उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया का फर्जी इंस्पेक्टर : होमगार्ड्स में भर्ती कराने का झांसा देकर युवतियों को बुलाता दूसरे जिले, फिर गैंग होता था एक्टिव…

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : उपेंद्र यादव ने 47वीं बार किया रक्तदान, नेहरू युवा केंद्र और रेडक्रास सोसाइटी ने लगाया कैंप

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!