खबरेंदेवरिया

Deoria News : डीएम ने डिमांड आधारित कौशल प्रशिक्षण पर दिया जोर, बदलाव के लिए दिए आदेश

-कौशल विकास केंद्रों पर विदेशी भाषाओं का भी दिया जाए प्रशिक्षण: डीएम

-जिलाधिकारी ने की जिला कौशल समिति की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल समिति एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बाजार की मांग आधारित कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत व्यक्ति को रोजगार मिल सके।

विदेश में रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी

जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाए। भारत सरकार का कई देशों के साथ कुशल श्रमिक उपलब्ध कराने के लिए समझौता है। ऐसे में यदि लोगों को उन देशों की भाषाओं और वहां कि संस्कृति के विषय में प्राथमिक प्रशिक्षण दिया जाए, तो उन्हें विदेश में रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि जनपद के लोग बड़ी संख्या में गल्फ एवं दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में रोजगार प्राप्त करते हैं। ऐसे में प्रशिक्षण केंद्रों पर अंग्रेजी, अरबी, जापानी सहित विभिन्न भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।

स्वरोजगार करने में भी सक्षम हो सके   

उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थान सिर्फ प्रमाणपत्र वितरित करके लक्ष्य प्राप्ति की खानापूर्ति न करें, बल्कि, ग्लोबल डिमांड के अनुरूप उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करें, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला व्यक्ति विभिन्न औद्योगिक संस्थानों और विदेशों में कार्य करने के साथ-साथ स्वरोजगार करने में भी सक्षम हो सके।

योजनाओं की समीक्षा की   

डीएम ने कहा कि बाजार की मांग आधारित कौशल उपलब्ध कराया जाए। जनपद में ओडीओपी के तहत गारमेंट और सजावटी वस्तुओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इन उत्पादों की वैश्विक मांग भी अधिक है। यदि युवाओं को इससे जुड़ा कौशल उपलब्ध कराया जाए तो वे ओडीओपी योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता का लाभ उठाकर अपना स्वरोजगार भी कर सकते हैं। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

असंतोष जताया

उन्होंने प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि इसमें और सुधार लाए जाने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शोभनाथ, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया : 12 हजार बिजली बिल बकाएदारों ने ओटीएस योजना का लिया लाभ, आज ही करें भुगतान और पाएं छूट

Sunil Kumar Rai

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता : छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में माओवादियों के गढ़ पर कब्जा कर कैंप बनाया, सिर्फ 39 जिलों तक सिमटा माओवाद

Sunil Kumar Rai

यूपी में कामकाजी महिलाओं की बढ़ी भागीदारी : मुख्यमंत्री योगी ने इन सुधारों को बताया अहम

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार ने की 14066 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद : किसानों को किया गया 2786 लाख का भुगतान, 369 क्रय केंद्र पर…

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम ने विधि-विधान से पूजा कर धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ : किसान को मिठाई खिला कर दिया सम्मान, की ये अपील

Sunil Kumar Rai

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने बच्चों को दिया उपहार : जिला सह संयोजक नरेंद्र तिवारी बोले-शिक्षा की चोट से निरक्षरता की बेड़ी तोड़ रही भाजपा सरकार

Shweta Sharma
error: Content is protected !!