खबरेंदेवरिया

Deoria News : किसान सम्मान योजना प्रतियोगिता के लिए करें आवेदन, जानें किन कृषकों को मिलेगा मौका

Deoria News :  उप कृषि निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं उत्पादकता के उत्तरोत्तर वृद्धि में गति प्रदान करना समय की आवश्यकता है। जनपद के कृषकों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकतम वृद्धि करने में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना की अहम भूमिका होती है।

भूमि शोधन अवश्य करें

पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष 2022-23 में खरीफ फसल में कृषक निर्धारित तकनीकी बिन्दुओं का ध्यान रखते हुए खेती करके अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करें। गुणवत्ता / प्रमाणित बीजों का प्रयोग करें। जैविक उर्वरक का प्रयोग करें। समय से खरीफ फसलों की बुवाई लाइन में करें। खरीफ बीजों में बीज शोधन एवं भूमि शोधन अवश्य करें।

रोगों का नियंत्रण समय से करें

उन्होंने कहा कि किसान मृदा परीक्षण के आधार पर रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें। खरपतवार, कीट एवं व्याधि रोगों का नियंत्रण समय से करें। फसल बीमा कराने वाले कृषकों को वरीयता प्रदान की जायेगी। किसान सम्मान दिवस के लिए 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति / जनजाति का रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। लघु एवं सीमान्त तथा महिला कृषकों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराएं।

22 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराएं

अधिकारी ने कहा कि इन सबको ध्यान में रख कर खेती करने वाले किसान सम्मान योजनान्तर्गत खरीफ फसल में प्रतियोगिता के लिए आवेदन पत्र के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क 10/-रु0 जमा कर 22 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन उप कृषि निदेशक, देवरिया के यहां अवश्य करा लें।

प्रदान किया जायेगा

उसके बाद अधिकारिक तौर पर सक्षम कर्मचारी / अधिकारी के क्राप कटिंग कराकर परिणाम बन्द लिफाफे (गोपनीय) में जिला स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय में ससमय जमा करेंगे। परिणाम में सर्वोच्च उत्पादन प्राप्त करने वाले दो कृषक को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर प्रदान किया जायेगा।

पुरस्कार का लाभ उठायें

उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील किया है कि बिंदुओं का ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करायें एवं उत्पादन प्राप्त करके पुरस्कार का लाभ उठायें।

Related posts

यूपी में फहराए जाएंगे 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज : तिरंगा खरीदने में खर्च होंगे 30 करोड़ से ज्यादा, कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Sunil Kumar Rai

Admission : आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 4 सितंबर, हर संस्थान के लिए लागू होंगी तिथियां

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : महंगाई और बढ़ी कीमतों के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन, की ये मांग

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : यूपी में फ्री हुआ इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन, हर जिले में बनेंगे 20 चार्जिंग स्टेशन

Sunil Kumar Rai

एयरपोर्ट की तरह बनेगा देवरिया बस अड्डा : बेड़े में शामिल होंगी अत्याधुनिक बसें, पथरदेवा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी बड़ी सौगात

Sunil Kumar Rai

एक्शन : धार्मिक स्थलों से उतारे गए 1 लाख से ज्यादा लाउडस्पीकर, सीएम का आदेश– दोबारा न लगने पाएं

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!