खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : पढ़ने गए मासूम की अगवा कर हत्या, शव शिक्षक के शौचालय में मिला, पूरी रात तलाश में जुटे रहे एसपी संकल्प शर्मा

Deoria News : देवरिया पुलिस (Deoria Police) ने लार थाना (Lar Area) क्षेत्र में बुधवार को अगवा 6 वर्ष के बच्चे का शव गुरुवार की सुबह शिक्षक के मकान में स्थित शौचालय से बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) की अगुवाई में पुलिस की टीम पूरी रात गांव में कांबिंग करते रही। शक होने पर पुलिस ने ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के पौत्र को हिरासत में लिया, तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

कोचिंग करने गया था

लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के निवासी गोरख यादव का बेटा संस्कार यादव (6 वर्ष) रोजाना गांव में ही एक व्यक्ति के यहां कोचिंग पढ़ने जाता था। डॉ. गोरख यादव चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाने के साथ ही प्राइवेट प्रेक्टिस करते हैं। उनकी तीन बेटी और एक बेटा संस्कार यादव 6 वर्ष का था। बुधवार की दोपहर वह कोचिंग पढ़ने गया, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।इससे घबराए परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन उसका पता नहीं चला। पिता जब कोचिंग सेंटर गए, तो उन्हें मालूम हुआ कि संस्कार बुधवार को पढ़ने नहीं आया था। इसके बाद परिजनों की बेचैनी बढ़ गई।

फिरौती का पत्र मिला

देर शाम को हरखौली गांव के एक खेत में एक पत्र मिला, जिसमें फिरौती की मांग की गई थी। अपहरणकर्ताओं ने लिखा था कि संस्कार के पिता गोरख यादव 500000 रुपए दें, उनके बेटे को छोड़ा जाएगा। पत्र मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में हलचल मच गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सच्चाई बताई

मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी संकल्प शर्मा रात में ही गांव पहुंच गए। पुलिस की टीमें अगवा बच्चे की तलाश में जुट गईं। पूछताछ के दौरान कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक के पौत्र पर पुलिस को शक हुआ, तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। गुरुवार की सुबह उसने सारी सच्चाई बता दी।

शौचालय में मिला शव

आरोपी ने बताया कि संस्कार का शव घर के दरवाजे पर स्थित शौचालय में है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने अपनी मौजूदगी में शौचालय खुलवाया, तो मासूम संस्कार का शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी मच गई। आसपास के गांव से भी लोग हरखौली गांव पहुंचने लगे। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में एसओजी आरोपी पौत्र और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई की जाएगी

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

BIG BREAKING : डीएम ने डिप्टी सीएमओ का वेतन रोका और दी प्रतिकूल प्रविष्टि, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस

Abhishek Kumar Rai

मार्च तक तैयार हो जाएगा मोहन सिंह सेतु : लाखों लोगों को मिलेगी सहूलियत, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

कुशीनगर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तमकुही राज से किया नामांकन, योगी सरकार पर जमकर बरसे

Harindra Kumar Rai

जरूरी खबर : डायबेटिक पेशेंट को अब जनऔषधि केंद्रों में मिलेंगी सीटाग्लिप्टिन कम्बिनेसंस, बेहद सस्ती कीमतों पर रहेगी उपलब्ध

Sunil Kumar Rai

रेल अपडेट : दुर्ग एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें इन तिथियों पर रहेंगी रद्द, रेलवे ने बताई ये वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Board Result 2022: इसी हफ्ते जारी होगा यूपी बोर्ड का परिणाम! जानें बोर्ड की तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!