खबरेंदेवरिया

नरेंद्र मोदी ने गरीबों को सरकार का एहसास कराया : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Deoria News : भाजपा के वृक्षारोपण तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गौरी बाजार मण्डल के खैरटिया में वृक्षारोपण और चरियाव बुजुर्ग के बूथ नम्बर 23 पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत लोगों से सम्पर्क करते हुये सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr. Ramapati Ram Tripathi) ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार भाजपा की मोदी सरकार में गरीबों को भी अहसास हुआ है कि गरीबों के लिए सरकारें होती हैं। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के निचले तबके,  गरीबों को सीधा मिल रहा है।

रचनात्मक काम करते हैं कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, जनधन योजना, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि  जैसी अनेक योजनायें गरीबों के हित मे चलाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उन्हें लाभान्वित कर रही है। केवल भाजपा की सरकार बने इस पर पार्टी के कार्यकर्ता काम नहीं करते, बल्कि समय -समय पर समाज में विभिन्न रचनात्मक और सकारात्मक काम भी करते हैं। इसलिये पर्यावरण संरक्षण के लिये भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर वृक्षारोपण कर रहे हैं।               

महत्वपूर्ण कार्य किए

सांसद ने कहा कि ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम उठाते हुये मोदी सरकार ने राम मंदिर का निर्माण शुरू कर करोड़ो लोगों की भावना का सम्मान किया।अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर का भारत में एकीकरण मोदी सरकार ने किया। भाजपा की मोदी सरकार ने श्री काशी विश्वनाथ धाम और केदारनाथ धाम का पुनरुद्धार हुआ।                           

ये रहे मौजूद

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, दिनेश पांडेय डिग्गी बाबा, रमेश गुप्ता, जटाशंकर राय, विनय जायसवाल, सूर्यनरायन राय, त्रिलोकी निषाद, प्रदीप मद्देशिया, गौरीशंकर सिंह, चन्द्रभूषण राय, प्रवीण निखर, राधेश्याम शुक्ला, अतुल राय, मनोज निषाद आदि मौजूद रहे।

Related posts

DEORIA NEWS : सीडीओ ने सांसद और विधायक निधि के अधूरे कार्यों को 3 दिन में पूरा करने का दिया आदेश, कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने हर ब्लॉक में कार्यक्रम किया, अलका सिंह और जिलाध्यक्ष ने कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने खुखुंदू जैन मंदिर में निर्माण कार्यों का लिया जायजा : तीर्थंकर पुष्पदन्त की पूजा-अर्चना की

Rajeev Singh

देवरिया में शांतिपूर्ण रहा MLC Election 2023 : पड़े 36 प्रतिशत वोट, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

Sunil Kumar Rai

सख्ती : बिना मास्क घूमते मिले तो होगा एक्शन, यूपी आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच, सीएम योगी ने दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

स्वतंत्रता दिवस के लिए तय हुई कार्यक्रमों की रूप रेखा : डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सौंपी ये जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!