खबरेंदेवरिया

दुःखद : पंखे का प्लग लगाते वक्त करंट लगने से महिला की मौत, बच्ची भी झुलसी

Deoria News : देवरिया जिले के महुआडीह थाना (Mahuadih Thana Area) क्षेत्र में टेबल फैन का प्लक लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसकी छोटी बच्ची भी झुलस गई है और उसका इलाज चल रहा है  बरसात के दिनों में इस तरह के हादसों से सबक लेना बेहद जरूरी है।

प्लग लगाते वक्त हुआ हादसा

घटना शुक्रवार की है। जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के महुअवा गांव की रहने वाली बधुरुन निशा (32 साल) पत्नी अजमैन शेख शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अपने कमरे में टेबल फैन का प्लग स्विच बोर्ड में लगा रही थी। इसी दौरान पंखे में करंट आ गया और वह इसकी चपेट में आ गई।

बच्ची का चल रहा इलाज

बिजली के झटकों से वह तड़पने लगी। यह देखकर उसकी 6 साल की बच्ची गुलबशा भी उस तरफ दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बधुरुन निशा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी गुलबशा का इलाज चल रहा है।

दफन कर दिया

डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद परिजन शव को लेकर गांव चले गए। घर में कोहराम मचा हुआ है। महिला की बेटी गुलबशा निशा, नूर फातिमा और सबरीन का रो- रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को दफन कर दिया।

सावधानी बरतें

बरसात के मौसम में इस तरह करंट लगने की घटना बेहद आम है। ऐसे में प्लग लगाते समय या विद्युत से संबंधित कोई गतिविधि करते समय पूरी सावधानी बरतें। हाथों को पूरी तरह सुखा कर ही बिजली के उपकरण छुएं। उपकरणों या स्विच बोर्ड को छूते समय  इसका ध्यान रखें।

Related posts

DEORIA : किसान दिवस में कृषकों ने देवरिया को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की, योजनाओं की ली जानकारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में बनी सहमति, जनता का ख्याल रखें अधिकारी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने लेखपाल और प्रभारी राजस्व निरीक्षक को किया सस्पेंड, विजिलेंस ने किया था ट्रैप

Sunil Kumar Rai

Power Crisis : 10 लाख मीट्रिक टन कोयला खरीदेगी योगी सरकार, बिजली की कमी दूर करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने बनाया प्लान, जानें

Harindra Kumar Rai

DEORIA: अवैध कब्जा हटाने गए लेखपाल को सेक्रेटरी ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, Video Viral

Satyendra Kr Vishwakarma

योगी सरकार ने गांव-गांव में उतारी ऑरेंज फोर्स : झटपट चालू होगी पानी की सप्लाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!