खबरेंदेवरिया

Lok Adalat : 3 जुलाई को लगने वाली लोक अदालत की तैयारियां पूरी, इस प्रक्रिया का करना होगा पालन

Deoria News : उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में 3 जुलाई दिन रविवार को समय प्रातः 10:00 बजे से दीवानी न्यायालय देवरिया के परिसर में आर्बिट्रेशन के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव,  आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा कि इस लोक अदालत में फाईनेन्स कम्पनियों तथा बैकों से सम्बन्धित आर्बिटेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण किया जाना है। जिसमें इसका निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।

निस्तारण करा सकता है

उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चूकी हैं। रविवार को न्यायाधीश,  अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी व अधिक संख्या में वादकारी उपस्थित रहेंगे। यदि किसी भी पक्षकार का वाद किसी भी आर्बिटेशन वाद से संबंधित न्यायालय में लम्बित है, तो वह उस न्यायालय में एक प्रार्थना देकर नियत तिथि पर अपने मामले को लगाकर उसका निस्तारण करा सकता है।

मामलों को चिन्हित कर रही हैं

उन्होंने यह भी कहा कि समस्त आर्बिटेशन से संबंधित न्यायालय अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिन्हित कर रही हैं तथा इसके साथ ही पक्षकारों को नोटिसे भेज रही हैं ताकि अधिक से अधिक संख्या में पक्षकार उपस्थित होकर मामलों का निस्तारण कराते हुये आर्बिटेशन के निष्पादन वाद के लिए विशेष लोक अदालत को सफल बनाएं।

Related posts

सम्पूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की, एसपी संकल्प शर्मा ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : ना ही किसी का राशन कार्ड वापस होगा ना वसूली होगी, पात्रता की पुरानी शर्तें रहेंगी लागू, जानें

Sunil Kumar Rai

खास खबर : मोदी सरकार की ये तीन योजनाएं करोड़ों लोगों के लिए बनी वरदान, हर वर्ग को मिला लाभ, आंकड़ों से जानें

Abhishek Kumar Rai

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : विशाल सोलर प्लांट से विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ देवरिया, सुरौली थाने की पड़ी नींव

Rajeev Singh

DEORIA : एडीएम वित्त नागेंद्र कुमार सिंह ने अफसरों संग देवरहा बाबा आश्रम का किया दौरा, जलभराव पर दी ये प्रतिक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : सीडीओ ने कृषि विभाग की समीक्षा में दिए ये आदेश, एक सप्ताह में काम पूरा कराएं जिम्मेदार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!