खबरेंदेवरिया

Transfer : देवरिया और कुशीनगर समेत 9 जिला विद्यालय निरीक्षक का तबादला, विनोद कुमार राय को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से विभिन्न विभागों में तबादले जारी है। अब शासन ने 9 जिला विद्यालय निरीक्षक का ट्रांसफर किया है। देवरिया के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता को मऊ में नई तैनाती दी गई है। जबकि वाराणसी में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय को देवरिया का पदभार दिया गया है।

कुशीनगर में नई नियुक्ति

जिन अन्य अफसरों के तबादले हुए हैं, उसमें कुशीनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा को अब संतकबीर नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि संतकबीर नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह को वाराणसी भेजा गया है। मऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव प्रथम को सोनभद्र में नई जिम्मेदारी मिली है।

लखनऊ भेजा गया

शासन ने उन्नाव में तैनात राजेंद्र कुमार पांडे को अयोध्या का जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त कर भेजा है। जबकि अयोध्या में तैनात राकेश कुमार पांडे को लखनऊ का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। लखनऊ में कार्यरत अमरकांत को लखीमपुर खीरी के जिला विद्यालय निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल ग्रहण करें पदभार

अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की तरफ से यह शासनादेश जारी हुआ है। इसमें कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना नवीन तैनाती के पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले उन्हें किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

Related posts

BREAKING : देवरिया में 53 जनसेवा केंद्रों पर गिरी गाज, 5 आरोग्य मित्र की सेवा समाप्त, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे : कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, महुआडीह और बरियारपुर थाना के संबंध में दिए यह आदेश

Abhishek Kumar Rai

चुनाव की तैयारी : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बीएलओ संग की चर्चा, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : अस्पताल निर्माण में भ्रष्टाचार करने वाले दो अफसरों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने की सिफारिश

Sunil Kumar Rai

Cannes Film Festival : कान्स में दिखाई जाएंगी ये 6 फिल्में, साइंटिस्ट नांबी पर बनी मूवी भी शामिल

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!