खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : डीएम की संस्तुति पर यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक हटे, ये कार्रवाई भी होगी

-दूरस्थ जनपद हुए स्थानान्तरित
-तकनीकी टीम की जांच आख्या अनुसार आगे भी होगी अन्य दण्डात्मक कार्रवाई
-डीएम के इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से अनियमितता व बन्दरबांट करने वाले भयभीत

Deoria News : यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (UP Project Corporation Limited) की जनपद में निर्माणाधीन 02 कार्य परियोजनाओं में गंभीर अनियमियता पाये जाने पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी।

जिलाधिकारी के इस संस्तुति पर शासन ने कार्रवाई करते हुए परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार का स्थानान्तरण निर्माण इकाई गोरखपुर से बांदा कर दिया है। इनकी जगह बांदा से ही मनोज कुमार शर्मा कार्यवाहक परियोजना प्रबंधक के रुप में स्थानान्तरित/प्रतिस्थानी किये गये है।

अनियमितता मिली
गौरतलब है कि नौतन हथियागढ में इस कार्यदायी संस्था की निर्माणाधीन कार्य परियोजना राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की कार्य गुणवत्ता काफी खराब पायी गयी थी, जिसकी जांच भी यूपीपीसीएल की तकनीकी टीम कर रही है। इसके अलावा बरहज तहसील अन्तर्गत ग्राम कटियारी में पर्यटन विभाग की सम्बर्द्धन योजना के तहत काली/शिव मन्दिर के जीर्णोद्वार/ सौंदर्यीकरण कार्य परियोजना में भी इस कार्यदायी संस्था के काफी अनियमियतापूर्ण कार्य मिले, जिसमें परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार की गैर जिम्मेदारानापूर्ण भूमिका उजागर हुई।

कार्रवाई भी होगी
पूरी परियोजना जांच के घेरे में है। जिलाधिकारी के दण्डात्मक कार्रवाई की संस्तुति के तहत प्रारम्भिक तौर पर परियोजना प्रबंधक कुमार का स्थानान्तरण गोरखपुर से दूरस्थ जनपद बांदा कर दिया गया है तथा तकनीकी जांच टीम के आख्या उपरान्त अन्य दण्डात्मक कार्रवाई भी की जायेगी।

Related posts

DEORIA : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने नीरज शर्मा को मंडल अध्यक्ष और विवेकानंद शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना, इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

पीएम मोदी की अगवानी में सज रही बाबा भोले की नगरी : सजावट से सभी को लुभाएगी काशी, सीएम योगी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

देवरिया से शुरू चीनी उद्योग के 120 वर्ष पूरे : यूपी में स्थापित हुईं सर्वाधिक मिलें, पढ़ें राज्य में इस इंडस्ट्री का सफरनामा

Pushpanjali Srivastava

दुःखद : देवरिया में प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक ने फांसी लगाकर दी जान, घर में मचा मातम

Abhishek Kumar Rai

गौरीबाजार-हाटा मार्ग से बनकटिया पिच रोड बन कर तैयार : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने लोगों को दी बधाई

Rajeev Singh

अवसर : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज में दाखिले के लिए 4 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, जानें आवेदन की शर्तें और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!