खबरेंदेवरिया

दुःखद : खेत में काम कर रहे चाचा-भतीजे पर गिरा हाई वोल्टेज तार, एक की मौत से मचा कोहराम

Deoria News : देवरिया जिले के खामपार थाना (Khampar Thana) क्षेत्र में खेत में काम कर रहे चाचा और भतीजा हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए और दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। लोग उन्हें लेकर फौरन भाटपाररानी अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। जबकि चाचा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक पिपरा उत्तर पट्टी गांव के निवासी धीरेंद्र सिंह (40 वर्ष) और उनका भतीजा साहिल सिंह (21 वर्ष) पुत्र जितेंद्र सिंह धान की रोपाई के लिए खेत में पानी चला रहे थे। उनके खेत के ऊपर से 11,000 वोल्टेज का हाईटेंशन तार गुजरा है।

सप्लाई बंद कराई

इस मामले में धीरेंद्र सिंह के पिता जोगेंद्र सिंह ने खामपार पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि सोमवार को अचानक तेज हवा चलने से खेत में काम कर रहे जितेंद्र सिंह के ऊपर हाई वोल्टेज तार टूट कर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए चाचा धीरेंद्र सिंह उसके पास पहुंचे, तो वह भी करंट की चपेट में आ गए और दोनों बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र भिंगारी बाजार को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई।

मृत बताया

आसपास के लोग और परिजन दोनों को गंभीर अवस्था में लेकर भाटपाररानी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि धीरेंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। अचानक 21 साल के युवक की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। घर में कोहराम मचा हुआ है। स्वजन और ग्रामीण धीरेंद्र सिंह के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

कार्रवाई की जाएगी

खामपार के थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस दुखद घटना की तहरीर मिली है। उसके आधार पर जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related posts

Teachers Day 2022 : सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार में छात्रों ने शिक्षकों को दिया धन्यवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Abhishek Kumar Rai

नियुक्ति : रविंद्र राय बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, आराधना महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी, इन पदों पर हुआ फेरबदल

Abhishek Kumar Rai

Lata Mangeshkar Nidhan: ‘जिंदगी की न टूटे लड़ी’ गाने वाली लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, देश ने उन्हें ऐसे दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai

सहूलियत : 19 एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनेगा यूपी, योगी सरकार ने खींचा खाका

Abhishek Kumar Rai

यूपी खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष बने हरीबंद प्रसाद : संगठन ने अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की, देखें

Sunil Kumar Rai

महिलाओं के हाथों में आएगी रोडवेज बसों की स्टेयरिंग : प्रशिक्षण के लिए दूसरे-तीसरे बैच की तैयारी शुरू

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!