खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में शख्स की गला रेत कर निर्मम हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

Deoria News : देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र में आज सुबह एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है। जानकारी मिलते ही महुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के चिउरहा खास गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या की गई थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी साक्ष्य इकट्ठा किए, शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विदेश जाने वाला था

डेड बॉड़ी के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान श्रीकांत प्रसाद (51 वर्ष), ग्राम करंज, पोस्ट रामपुर बुजुर्ग, जिला देवरिया के रुप में हुई है। यह गांव चिउरहा खास के सटे स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि वह 2 जुलाई को सऊदी कमाने जाने वाला था। सोमवार की शाम उसे महुआडीह में देखा गया था। वहां से कोई उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद पूरी रात वह गायब रहा।

पुलिस जांच कर रही है

मंगलवार की सुबह महुआडीह थानाक्षेत्र के चिउरहा खास गांव के पास एक मुर्गी फार्म के पास उनका शव मिला। जिस निर्मम तरीके से उसकी हत्या की गई है, माना जा रहा है कि रंजिश के चलते प्रतिशोध में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

सदमे में हैं

इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। मृतक की पत्नी शांति देवी, बेटा प्रीतम और दो बेटी शादीशुदा हैं।दोनों गांवों में लोग इस हत्याकांड को लेकर परेशान हैं। परिजन बदहवास हालत में हैं। परिवार के बच्चे सहमे हुए हैं। किसी की समझ में नहीं आ रहा कि आखिर इतने जघन्य तरीके से श्रीकांत प्रसाद की हत्या किसने और क्यों की।

Related posts

मौका : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में सरकार दे रही लाखों रुपये, 15 सितंबर तक आवेदन कर बनें कारोबारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बड़ा फर्जीवाड़ा : महंत ने सोहसा कुटी की लाखों की संपत्ति अपने नाम कराई, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

Satyendra Kr Vishwakarma

जिलाधिकारी ने सहोदर पट्टी में सुनीं जनसमस्याएं : ग्रामीणों को दिलाया ये भरोसा, पात्रों को बांटे प्रमाणपत्र

Sunil Kumar Rai

यूपी में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए हो रहा सबसे बड़ा निवेश : 2 साल में दूर होगी हर समस्या, पढ़ें योगी सरकार का पूरा प्लान

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड, बरवांमीर छापर के प्रधान को नोटिस, बीडीओ पर भी गिरी गाज

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के अवर अभियंता निलंबित, घोटाले की जांच के लिए समिति गठित, डीएम की सिफारिश पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!