खबरेंनोएडा-एनसीआर

खुशखबरी : सिविटेक स्टेडिया में मिल्क बूथ का हुआ शिलान्यास, 10 हजार से ज्यादा निवासियों को मिलेगा लाभ

Noida News : नोएडा के सेक्टर-79 में स्थित सिविटेक स्टेडिया के हजारों निवासियों को बड़ी राहत मिली है। आज यहां स्थापित होने जा रहे मिल्क बूथ का शिलान्यास संपन्न हुआ। यह नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) और मदर डेरी के सहयोग से स्थापित हो रहा है।

शिलान्यास किया

यहां 5 * 5 मीटर का स्थाई मिल्क बूथ बनेगा। सेक्टर 79 के आसपास कोई मिल्क बूथ न होने से निवासियों को ऑनलाइन ऐप पर ही निर्भर रहना पड़ता था। सिविटेक स्टेडिया के वरिष्ठ नागरिकों ने नारियल तोड़ कर मिल्क बूथ का शिलान्यास किया।

1 साल से मांग हो रही थी

सिविटेक स्टेडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि बीते एक साल से निवासी लगातार मिल्क बूथ की मांग कर रहे थे। पूरे सेक्टर के 10,000 से अधिक निवासियों को यह बूथ बनने से लाभ मिलेगा। निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण और मदर डेरी का धन्यवाद किया। इस मौके पर सोसाइटी के निवासियों ने वृक्षारोपण भी किया।

Related posts

Leena Manimekalai Kali poster : देवरिया में भाजपा नेता ने फिल्म निर्माता लीना मनिकमेलाई पर कार्रवाई की मांग की, काली के पोस्टर पर जताई आपत्ति

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम और एसपी ने बाढ़ से बचाव की तैयारियां परखीं, ग्रामीणों से लिए सुझाव, जानें लोगों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी का सख्त आदेश : जनसमस्याओं को गंभीरता से हल करें अधिकारी, समाधान दिवस में सुनी फरियाद

Sunil Kumar Rai

देश प्रथम के संकल्प से दुनिया की महाताकत बनेगा भारत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Shweta Sharma

Deoria News : देवरिया में 850 किमी से ज्यादा में बिछी पाइप लाइन, जानें जल जीवन मिशन में कितना हुआ काम

Sunil Kumar Rai

भाजपा भारत के नागरिकों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र बिंदु बन चुकी है : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!