खबरेंदेवरिया

BREAKING: देवरिया के लार क्षेत्र में सड़क पर मिली लड़के की लाश, जघन्य तरीके से हुई है हत्या

Deoria News : देवरिया के लार थाना क्षेत्र (Lar Area) से एक दु:खद खबर मिल रही है। इलाके में एक लड़के की सड़क पर लाश मिली है। उसका गला, हाथ और पैर की उंगलियां काटी गई हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। एसपी संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने भी घटना की जानकारी ली है।

जानकारी के मुताबिक लार थाना क्षेत्र के सुतावर से चामुखा जाने वाली सड़क पर आज सुबह लोगों ने एक लड़के की लाश देखी। वीभत्स तरीके से उसकी हत्या की गई थी। उसका गला काटा गया है। हाथ और पैर की उंगलियां भी काटी गई हैं और हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया है।

पुलिस पहुंची
वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी लार थाना पुलिस को दी। थोड़ी देर में खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है।

कार्रवाई का आदेश
देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने भी घटनाक्रम की जानकारी ली है। उन्होंने सीओ सलेमपुर और थाना प्रभारी को शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देने और हत्याकांड के खुलासे के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

लोगों के उड़े होश
सुबह सड़क पर एक लड़के का शव देख लोगों के होश उड़ गए। जिस जघन्य तरीके से लड़के की हत्या की गई है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्यारों की लड़के या उसके परिजनों से गहरी रंजिश रही है। बदले की भावना में हत्याकांड को अंजाम दिया गया हो। फिलहाल पूरे इलाके में शव मिलने की चर्चा है। लार थाना पुलिस कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts

महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : इस खास सुविधा वाला यूपी का पहला हवाई अड्डा बनेगा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ‘वित्तीय अनियमितता के मामलों को सामने लाए सोशल ऑडिट टीम, होगी कड़ी कार्रवाई,’ डीडीओ ने दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया के परिषदीय स्कूलों में लक्ष्य से ज्यादा बच्चों का हुआ नामांकन, देखें ब्लाकवार लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

Swami Vivekananda : भारत विकास परिषद देवरिया के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया से दुःखद खबर : आकाशीय बिजली गिरने से फिर दो की मौत, लगातार दूसरे दिन गई दो जानें, कई घरों को नुकसान

Abhishek Kumar Rai

75 वर्षों बाद पहली बार रोशन हुआ अंधेरे में डूबा यूपी का ये गांव : खिले गांववासियों के चेहरे, सीएम योगी की पहल…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!