खबरेंदेवरिया

DEORIA : हर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी टीमें, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

-आगामी जुलाई माह में संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न

-अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए दिये गये निर्देश

-शिथिलता के लिये किया गया आगाह

Deoria News : विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी रूप से नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय (Chief Medical Officer) के धनवन्तरि सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

इस दौरान उन्होंने सभी अन्तर्विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय व टीमभावना के साथ कार्य योजना तैयार कर उसे क्रियान्वित कराये जाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नहीं होनी चाहिये, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।

लोगों को जानकारी देंगे

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप द्वितीय चरण संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान 16 से 31 जुलाई तक आयोजित किया जाये। दिमागी बुखार, कोविड- 19 एवं अन्य संक्रामक रोगो के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता के लिए 16 जुलाई से 31 जुलाई 2022 के मध्य दस्तक अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर- घर जाकर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के संबंध में लोगों को जानकारी देंगे।

भागीदारी सुनिश्चित की जाए

जिलाधिकारी ने मुख्य दस्तक अभियान चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि आशा कार्यकत्री जागरूकता संबंधी स्टीकर अवश्य चस्पा करे। उन्होने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग करेगे। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आंगनवाड़ी की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

जागरूक भी किया जायेगा

इस अभियान को प्रभावी रूप से भूमिका निभाने के लिए आशा, आगनबाड़ी एवं एएनएम, स्कूली शिक्षक एवं प्रधान की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत बुखार के रोगियों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में त्वरित एवं सही उपचार कराये जाने के लिए विशेष बल दिये जाने की आवश्यक्ता है। गांवो में आशा, आगनबाड़ी द्वारा बुखार, टीवीरोगियों तथा अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित भी किया जायेगा। घरों पर स्टीकर चस्पा कर लागों को जागरूक भी किया जायेगा।

विभिन्न जानकारी देंगे    

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक दिमागी बुखार के संबंध में व्यापक रूप से जन-जागरूकता के लिए दस्तक अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता दस्तक अभियान में घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव, उपचार तथा सन्दर्भन के संबंध में विभिन्न जानकारी देंगे।

व्यापक संचार रणनीति है

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि दस्तक एक व्यापक संचार रणनीति है, जो लोगों को बचाव और सही समय पर उपचार के संदेश पहुं चाकर लोगों को दिमागी बुखार की समस्या से बचने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि दस्तक का शाब्दिक अर्थ है दरवाजा खटखटाना।

जरूरत है

इस अभियान के जरिए दिमागी बुखार का संदेश हर एक घर और परिवार तक पहुँचाने का हमारा लक्ष्य है। इस अभियान को प्रभावी रूप से भूमिका निभाने के लिए आशा, आँगनबाड़ी एवं एएनएम, स्कूली शिक्षक एवं प्रधान की अहम भूमिका है। उन्होने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत बुखार के रोगियों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में त्वरित एवं सही उपचार कराये जाने के लिए विशेष बल दिये जाने की आवश्यकता है।

इन्होंने लिया हिस्सा

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, डिप्टी सीएमओ डॉ सुरेन्द्र सिंह, डॉ संजय चन्द्र, सीएमएस एम एमवर्मा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, पुनम, डीआईओएस देवेन्द्र, डीपीओ कृष्णकान्त राय, डीएसओ विनय कुमार सिंह, मत्स्य अधिकारी नंद किशोर, जिला कृषि अधिकारी मो मुजम्मिल, सीवीओ पीएन सिंह सहित जुड़े विभागो के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

BIG NEWS : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी से की राशन की शिकायत, कोटेदार और कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

राम मंदिर से पहले राम जन्मभूमि पथ का होगा विकास : सीएम योगी के सपने को करेगा साकार, सुंदरतम अयोध्या…

Sunil Kumar Rai

फसलों के बचाव के लिए एडवाइजरी जारी : इन उपायों से रोगों को दूर रखें किसान, जानें बीमारी के लक्षण

Satyendra Kr Vishwakarma

इस चारे से सुधरी गोवंशों की सेहत : कम हुआ दवा का खर्च, देवरिया में होगा उत्पादन

Sunil Kumar Rai

Scholarship Form : 26 जुलाई को होगा छात्रवृत्ति से जुड़ी हर शंका का समाधान, छात्र और संस्थान रखें ध्यान

Abhishek Kumar Rai

कालाजार और फाइलेरिया का हाल जानने देवरिया पहुंची बीएमजीएफ टीम : सिकटिया गांव मे मरीजों से मिली, दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!