खबरेंदेवरिया

अपात्रों को आवास : सीडीओ ने दोषी कर्मचारियों की लिस्ट मांगी, कार्रवाई की तैयारी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशानिर्देश भी दिये। यह निर्देशित किया गया कि 29 जून तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 20 आवास अवशेष हैं। इसमें बनकटा में 02, बरहज में 03, भागलपुर में 03, भलुअनी में 02, भटनी में 04, भाटपाररानी में 01, गौरीबाजार में 02, सलेमपुर में 02 और तरकुलवा में 01 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 29 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें। 

29 जून तक पूरे हों

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 45 आवास अवशेष हैं। इसमें बैतालपुर में 07, बनकटा में 10, भागलपुर में 05, भलुअनी में 04, भटनी में 03, भाटपाररानी में 01, सदर में 01, देसही देवरिया में 02, गौरी बाजार में 04, लार में 04, रूद्रपुर में 02, सलेमपुर में 02 आवास लम्बित हैं। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मॉनिटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 29 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत् प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।

मॉनिटरिंग कराएं

बैठक में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विकास खण्ड के फील्ड स्तर के कर्मचारियों से आवास के निर्माण की दैनिक मानिटरिंग कराई जाये। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई क्षम्य नहीं होगी।  

लिस्ट साझा करें

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 अन्तर्गत द्वितीय किस्त निर्गत हुए लाभार्थियों के आवास 29 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। समस्त विकास खण्डों को यह निर्देश दिए गये कि अपात्र व्यक्तियों को आवास निर्गत किये जाने विषयक प्रकरण में दोषी कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर तत्काल कार्यालय को अवगत करायें। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2022-23 अन्तर्गत लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन 1 सप्ताह में पूर्ण किए जाने के लिए निर्देश दिये गये।

Related posts

बिना एसएमएस कटाई करते कंबाइन होगी जब्त : पराली जलाने पर देना होगा जुर्माना, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

6 वर्ष में 6 लाख से अधिक नौजवानों को दी सरकारी नौकरी : सीएम योगी

Rajeev Singh

DEORIA : मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले 6 दुकानदारों पर लगा लाखों का जुर्माना, जानें कैसे मिलावट करते थे

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि : पढ़ें उनका चीफ मिनिस्टर बनने का सफर

Sunil Kumar Rai

1952 करोड़ के निवेश को जमीन पर उतारेगा देवरिया प्रशासन : डीएम ने गठित की कमेटी, सीडीओ को दी ये जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

UP Election 2022 : यूपी की 55 विधानसभा सीटों पर आज बंद होगा प्रचार-प्रसार, चुनाव आयोग ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!