खबरेंराष्ट्रीय

रेल अपडेट : दुर्ग एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें इन तिथियों पर रहेंगी रद्द, रेलवे ने बताई ये वजह

Gorakhpur News : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ उत्पातियों के उत्पात के चलते देश भर में 500 से ज्यादा ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। उत्तर – पूर्व रेलवे गोरखपुर ने भी दर्जन भर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। खासकर बिहार से आने-जाने वाली रेलगाड़ियों के संचालन को निरस्त किया गया है।

उत्तर-पूर्व रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर मंडल के अनूपपुर – अमलाई खण्ड पर तीसरी लाइन के कमीशनिंग के कारण बरौनी से 19 – 26 जून, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 15231 बरौनी – गोंडिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोंडिया से 20 – 27 जून, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 15232 गोंडिया – बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी

इसी प्रोजेक्ट की वजह से दुर्ग से 22 एवं 24 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 18201 दुर्ग – नौतनवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। जबकि नौतनवा से 24 एवं 26 जून, 2022 को प्रस्थान करने वाली 18202 नौतनवा – दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

नुकसान हो रहा है

भारतीय सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में पूरा देश पिछले 4 दिनों से जल रहा है। खासतौर पर भारतीय रेलवे की संपत्ति को शरारती और उपद्रवी तत्व निशाना बना रहे हैं। ट्रेनों को आग लगाई जा रही है। अराजक तत्व रेलवे ट्रैक बाधित कर रहे हैं। स्टेशनों पर तोड़फोड़ की जा रही है।

500 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

रेलवे को हो रही भारी क्षति को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने 181 मेल एक्सप्रेस और 348 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी है। 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से अभी रद्द हैं। कोई भी डायवर्ट ट्रेन नहीं है। इस तरह फिलहाल 529 ट्रेनें निरस्त हुई हैं।

Related posts

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘पूर्वांचल सम्मान समारोह’ को किया संबोधित, कही ये बात

Sunil Kumar Rai

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

Sunil Kumar Rai

देवरिया कलेक्ट्रेट के काल सेंटर में दर्ज कराएं अपनी शिकायत : फौरन होगा एक्शन, डीएम तय करेंगे जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 15 जून तक धारा 144 लागू, ये प्रतिबंध रहेंगे

Harindra Kumar Rai

दीवारों में दरारें खोल रहीं देवरिया में जल जीवन मिशन की पोल : डीएम ने जताई नाराजगी, टीएसी करेगी जांच

Harindra Kumar Rai

Agnipath Scheme : डीएम ने सेवानिवृत्त सैनिकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, एसपी संकल्प शर्मा ने युवाओं को दी ये सलाह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!