खबरेंदेवरिया

Deoria News : सीडीओ ने सकरापार में वरासत अभियान की परखी हकीकत

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश के क्रम में निर्विवाद उत्तराधिकारियों का नाम अभिलेखों में दर्ज किये जाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान 20 मई से 20 जून तक में सत्यापन के उपरान्त तहसील स्तर से दर्ज किये गये निर्विवाद उत्तराधिकार की जाँच के लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने सोमवार को अपरान्ह 1.45 बजे नामित ग्राम पंचायत – सकरापार, तहसील-देवरिया सदर का निरीक्षण किया।

11 वरासत हुए हैं
ग्राम पंचायत सकरापार में मुन्ना प्रसाद जो राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, के पास लेखपाल का अतिरिक्त चार्ज है। मुन्ना प्रसाद, लेखपाल / राजस्व द्वारा प्रस्तुत अभिलेख में विशेष अभियान के तहत 11 व्यक्तियों का वरासत किया गया है, जिन्हें ग्रामवासियों के समक्ष नाम पढ़कर सुनाया गया तथा यह अवगत कराया गया कि यदि हाल के दिनों में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गयी हो, तो उसका नाम बतायें ताकि उसके परिवार के सदस्यों का वरासत कराया जा सके।

वितरित किया गया
ग्रामवासियों ने बताया कि जो व्यक्ति मृतक हो चुके हैं, उनका नाम लिस्ट में है। हाल के दिनों में किसी अन्य ग्रामवासी की मृत्यु नहीं हुई है। लेखपाल / राजस्व निरीक्षक द्वारा वरासत के उपरान्त खतौनी उपलब्ध करायी गयी, जिसे लाभार्थियों को वितरित किया गया।

Related posts

BREAKING : योगी सरकार ने पुलिस के हजारों पद समाप्त किए, बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : गोरखपुर और देवरिया में 8 फीसदी हुआ मतदान, जानें अन्य जिलों का हाल

Sunil Kumar Rai

भूजल सप्ताह : लोगों को जल बचाने के लिए ऐसे प्रेरित करेगा प्रशासन, एक हफ्ते चलेगा अभियान

Abhishek Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद को लेकर दिए ये आदेश, जिलाधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : सूचना विभाग ने वाहन चालक को रिटायरमेंट पर दी भावभीनी विदाई, किया सम्मानित

Sunil Kumar Rai

भावुक कर गया सीएम के भावों का संवाद : मूक बधिर विद्यालय संकेत में दिव्यांग बच्चों से मिले मुख्यमंत्री, की ये बड़ी घोषणा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!