खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत और 5 घायल

Deoria News : देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम साढ़े चार बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चोट लगने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और देवरिया से वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे।

मामला दर्ज है

जानकारी के मुताबिक जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र में स्थित मोतीपुर गांव में अतिउल्लाह और शमशाद के परिवार बीच किसी बात को लेकर एक साल से रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों में एक सप्ताह पहले भी जमकर मारपीट हुई थी। तब पुलिस ने एक पक्ष के ख़िलाफ़ एनसीआर दर्ज की थी।

मृत घोषित कर दिया

उसी रंजिश में शनिवार की शाम दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। इसके बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष की आयशा खातून (50 वर्ष) को गंभीर चोट लगी और वह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये घायल हुए

मारपीट में अब्दुल्लाह (30 वर्ष), तबरेज (17 वर्ष), अनवरी (26 वर्ष), असगरी (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related posts

यूपी : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अफसरों संग की मैराथन मीटिंग, आपूर्ति सुधारने के लिए बने ये प्लान

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर में शुरू हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारी : होटलों में बुक होंगे 190 कमरे, दर्शकों के लिए रहेंगे खास इंतजाम

Abhishek Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह की बड़ी कार्रवाई : 5 अधिकारियों का जून का वेतन रोका, अन्य को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनेशन में देवरिया को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान, डीएम ने सभी कर्मियों को दिया धन्यवाद

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देसही देवरिया और बनकटा में एक हफ्ते में शुरू होगा गो आश्रय स्थल का काम, सीडीओ ने मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

देवरिया : डीएम ने 786 ग्राम पंचायतों के ऑडिट का रोस्टर जारी किया, देखें किस ब्लॉक में कब होगा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!